दुनिया में ये 3 लोग बिना बिना पासपोर्ट कर सकते हैं किसी भी देश की यात्रा, यहां जानिए नियम

जब हम किसी भी दूसरे देश की यात्रा करते है तो पासपोर्ट सबसे ज्यादा जरूरी होती है. लेकिन क्या आप जातने हैं कि दुनिया के ये तीन लोग बिना पासपोर्ट किसी भी देश के यात्रा कर सकते हैं.
Passport-In-India

भारतीय पासपोर्ट

Who Can Travel Without Passport: जब हम किसी भी दूसरे देश की यात्रा करते है तो पासपोर्ट सबसे ज्यादा जरूरी होती है. असल में दुनिया के लगभग हर देश में पासपोर्ट पहचान का सबसे अहम दस्तावेज माना जाता है. लेकिन क्या आप जातने हैं कि दुनिया के ये तीन लोग बिना पासपोर्ट किसी भी देश के यात्रा कर सकते हैं.

अलग तरीके से काम

आम लोगों के लिए यह समझना जरूरी है कि कानून सबके लिए एक जैसा दिखता जरूर है, लेकिन कुछ पद ऐसे होते हैं जहां व्यवस्था अलग तरीके से काम करती है. इन विशेष पदों पर नियम बदल जाते हैं. बात सर्वोच्च संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों की आती है तो और भी ज्यादा नियम उनते महत्वपूर्ण नहीं होते.

इस विशेष छूट का लाभ

इस विशेष छूट का लाभ जापान के सम्राट नारुहितो, उनकी पत्नी मासाको और ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय को मिलता है. इन तीनों को किसी भी देश की यात्रा करने के लिए अपने साथ पासपोर्ट रखना जरूरी नहीं है. ऐसा इसलिए क्योंकि ये खुद अपने-अपने देश की सर्वोच्च पहचान माने जाते हैं.

जापान का नियम

विकसित देश जापान में सम्राट को जनता की एकता का प्रतीक माना जाता है. ऐसे में यहां के सम्राट के पहचान किसी भी दस्तावेज पर निर्भर नहीं करती है. जब जापान के सम्राट और महारानी तो किसी भी देश के दौरे पर जाते है तो उन्हें एयरपोर्ट पर किसी भी जांच या लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ता.

ब्रिटेन का नियम

ब्रिटेन में स्थिति थोड़ी अलग है. वहां सभी पासपोर्ट राजा के नाम पर जारी किए जाते हैं. ऐसे में चार्ल्स तृतीय के लिए खुद के नाम पर पासपोर्ट रखना कानूनी रूप से उचित नहीं माना जाता.

ये भी पढ़ें-गर्मी में इन फलों का करें सेवन, शरीर रहेगा एनर्जेटिक और फुर्तीला, जानिए

ज़रूर पढ़ें