सर्दियों में टंकी का पानी नहीं होगा ज्यादा ठंडा, बिना बिजली अपनाएं ये 5 आसान तरीके

Winter Water Tank Tips: जिन घरों में गीजर नहीं है, वहां परेशानी और बढ़ जाती है. वहीं रोजाना इमर्शन रॉड की इस्तेमाल करने से बिजली का बिल भी बढ़ सकता है. ऐसे में कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर टंकी के पानी को ज्यादा ठंडा होने से बचाया जा सकता है.
Winter Water Tank Tips

सर्दियों में टंकी का पानी नहीं होगा ठंडा

Winter Water Tank Tips: सर्दियों में सुबह नहाने के लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल करना कई लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है. खासकर छत पर रखी पानी की टंकी का पानी रातभर ठंडी हवा के संपर्क में रहने से बहुत ठंडा हो जाता है. जिन घरों में गीजर नहीं है, वहां परेशानी और बढ़ जाती है. वहीं रोजाना इमर्शन रॉड की इस्तेमाल करने से बिजली का बिल भी बढ़ सकता है. ऐसे में कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर टंकी के पानी की ज्यादा ठंडा होने से बचाया जा सकता है.

टंकी पर लगाएं थर्माकोल की शीट

पानी की टंकी को ठंड से बचाने के लिए उसके चारों तरफ मोटी थर्माकोल शीट लगा सकते हैं. थर्माकोल गर्मी को जल्दी बाहर निकलने से रोकती है. इससे ठंडी हवा का असर भी कम होता है और पानी का तापमान बनाए रखने में मदद मिल सकती है.

बबल रैप का करें इस्तेमाल

घर में रखा बबल रैप भी काफी काम आ सकती है. इसे टंकी के चारों तरफ दो से तीन परतों में लपेट दें. इसमें मौजूद हवा की छोटी परतें इंसुलेशन का काम करती हैं. इससे टंकी पर ठंड का सीधा असर कम हो सकता है.

टंकी के ऊपर बनाएं शेड

छत पर रखी टंकी को ठंडी हवा और ओस से बचाने के लिए उसके ऊपर तिरपाल, लकड़ी या टिन की छोटी छत बना सकते हैं. इससे रात के समय टंकी पर ठंडी हवा का सीधा असर नहीं पड़ेगा.

टंकी पर करें गहरे रंग का इस्तेमाल

टंकी पर काला, गहरा नीला या भूरा रंग करवाने से दिन में धूप की गर्मी ज्यादा सोखी जा सकती है. इससे पानी का तापमान कुछ बढ़ सकता है. हालांकि इसका फायदा धूप की उपलब्धता पर निर्भर करता है.

धूप वाली जगह पर रखें टंकी

अगर टंकी की जगह बदलना संभव है, तो उसे ऐसी जगह रखें जहां दिनभर अच्छी धूप आती हो. इससे पानी को प्राकृतिक रूप से गर्म होने में मदद मिल सकती है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें