पीड़ित ने बताया, 'रोज बकरियों को मंडी क्षेत्र में छोड़ देता हूं. शाम तक वो खुद घर आ जाती थीं. शनिवार शाम जब बकरियां नहीं लौटीं तो तलाश शुरू की. सीसीटीवी देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई. बदमाश कार से आए और पलभर में बकरियां ले गए. मेरी 8 बकरियां चोरी हुई हैं.'
Mauganj News: जानकारी के मुताबिक घोघम रोड से ब्रह्मगढ़ पहुंच मार्ग तक लगभग 6.8 किलोमीटर लंबी सड़क को MPRRDA के माध्यम से PMGSY योजना में शामिल किया जा चुका है. इस सड़क का निर्माण भविष्य में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत होना प्रस्तावित है.
कानूनगो ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के बड़ी संख्या में लोग इसी पानी पर निर्भर हैं. उन्होंने सैंपल दिखाते हुए बताया कि इसमें अशुद्धियां साफ दिखाई दे रही हैं, जिससे सीधे उपयोग से लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है.
ट्विशा के परिजनों ने लिखा, 'जिस बेटी ने सपनों के साथ जीवन की नई शुरुआत की थी, वह आज असमय हम सबको छोड़कर चली गई. उसके माता-पिता की सूनी आंखें, टूटे हुए सपने और न्याय की प्रतीक्षा में बीत रहा हर क्षण हमारे समाज के लिए एक मौन प्रश्न है.'
भोपाल पुलिस ने ट्विशा केस में मुख्य आरोपी पति समर्थ को लेकर बड़ा खुलासा किया है. पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के पहले समर्थ सिंह 10 दिनों से जबलपुर में छिपकर बैठा था.
रतन ने जब राधा का मोबाइल देखा तो उसके होश उड़ गए. रतन अब तक जिसे राधा का भाई समझ रहा था वह राधा का पहला पति निकला. व्हाट्सएप की बातचीत के बाद रतन को समझ में आ गया कि उसके साथ धोखा किया गया है.
पुलिस की पूछताछ में समर्थ ने दावा किया है कि प्रेग्नेंसी के बाद ट्विशा का बिहेवियर बदल गया था. ट्विशा ग्लैमर वर्ल्ड की थी, इसलिए वो घरेलू लाइफ नहीं जीना चाहती थी.
वहीं घटना पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया है. साथ ही बाघ के हमले में मारी गई महिला के परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है.
पूछताछ के दौरान पता चला कि होटल के रजिस्टर में युवकों की एंट्री ही नहीं थी. जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस के सामने ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की जमकर धुनाई कर दी.
कई दिनों के ट्रीटमेंट के बाद मरीज को फायदा नहीं हुआ और उसकी हालत बिगड़ी तो पूरे मामले का पता चला. मरीज का कहनाहै कि आरोपी ने कई दिनों तक इलाज के नाम पर हजारों की दवाइयां दिलवा दीं, लेकिन उसका कोई फायदा नहीं हुआ.