‘आज एक मासूम जीवन को अंतिम विदाई देने जा रहे’, ट्विशा के परिजनों ने लोगों से की मार्मिक अपील
भोपाल में ट्विशा के परिजनों ने अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लोगों से अपील की.
MP News: ट्विशा का आज दोबारा पोस्टमार्टम के बाद भोपाल में अंतिम संस्कार किया जाएगा. अंतिम संस्कार भोपाल के भदभदा विश्राम घाट पर शाम 5 बजे किया जाएगा. ट्विशा के अंतिम संस्कार से पहले परिजनों ने मार्मिक अपील की है.
सोशल मीडिया के जरिए परिजनों ने अंतिम संस्कार में शामिल होने की अपील करते हुए लिखा, ‘आज एक बेटी, एक बहन, एक मित्र और एक मासूम जीवन को हम अंतिम विदाई देने जा रहे हैं. जिस बेटी ने सपनों के साथ जीवन की नई शुरुआत की थी, वह आज असमय हम सबको छोड़कर चली गई। उसके माता-पिता की सूनी आंखें, टूटे हुए सपने और न्याय की प्रतीक्षा में बीत रहा हर क्षण हमारे समाज के लिए एक मौन प्रश्न है.’
‘बेटी असमय ही छोड़कर चली गई’
ट्विशा के परिजनों ने लिखा, ‘जिस बेटी ने सपनों के साथ जीवन की नई शुरुआत की थी, वह आज असमय हम सबको छोड़कर चली गई. उसके माता-पिता की सूनी आंखें, टूटे हुए सपने और न्याय की प्रतीक्षा में बीत रहा हर क्षण हमारे समाज के लिए एक मौन प्रश्न है.
हम सभी न्यायप्रिय नागरिकों, समाजसेवियों, माताओं, बहनों, युवाओं तथा भोपाल के संवेदनशील नागरिकों से करबद्ध प्रार्थना करते हैं कि वे ट्विशा की अंतिम यात्रा में शामिल होकर उसकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें तथा शोकाकुल परिवार के साथ खड़े हों.’
‘ट्विशा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें’
ट्विशा के परिजनों ने बताया, ‘आज जब ट्विशा पंचतत्व में विलीन होगी, तब केवल एक परिवार नहीं रोएगा, बल्कि हर वह हृदय व्यथित होगा जो बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और न्याय में विश्वास रखता है.
आइए, हम सब मिलकर ईश्वर से प्रार्थना करें कि ट्विशा की पवित्र आत्मा को शांति, सद्गति और मोक्ष प्राप्त हो. यदि उसे जीवन में न्याय की प्रतीक्षा करनी पड़ी, तो कम से कम ईश्वर उसे अपने श्रीचरणों में वह शांति प्रदान करें जिसकी वह अधिकारी थी.’
ये भी पढे़ं: भोपाल में आज शाम 5 बजे होगा ट्विशा का अंतिम संस्कार; परिजन बोले- बॉडी पूरी तरह डीकंपोज हो गई, दूसरे PM से खुलेंगे राज