भोपाल में आज शाम 5 बजे होगा ट्विशा का अंतिम संस्कार; परिजन बोले- बॉडी पूरी तरह डीकंपोज हो गई, दूसरे PM से खुलेंगे राज

भोपाल पुलिस ने ट्विशा केस में मुख्य आरोपी पति समर्थ को लेकर बड़ा खुलासा किया है. पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के पहले समर्थ सिंह 10 दिनों से जबलपुर में छिपकर बैठा था.
Twisha Sharma (File Photo)

ट्विशा शर्मा(File Photo)

MP News: ट्विशा मौत के मामले में आज दोबारा पोस्टमार्टम किया जा रहा है. दिल्ली एम्स से आई 4 सदस्यीय टीम भोपाल एम्स में पोस्टमार्टम कर रही है. बताया जा रहा है कि 2-3 घंटे में दूसरे पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आ सकती है. वहीं पोस्टमार्टम से पहले ट्विशा के परिजनों ने बॉडी की पहचान की. परिजनों ने बताया कि उन्होंने बर्थ मार्क से बॉडी को आईडेंटिफाई किया है. बॉडी पूरी तरह डीकंपोज हो चुकी है.

भोपाल के भदभदा विश्राम घाट पर होगा अंतिम संस्कार

ट्विशा के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि दूसरे पोस्टमार्टम के बाद आज भोपाल में ही शव का अंतिम संस्कार करेंगे. भोपाल के भदभदा विश्राम घाट पर शाम 5 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा. परिजनों का कहना है कि दूसरे पोस्टमार्टम के बाद उन्हें उम्मीद है कि सच्चाई सामने आ पाएगी और उन्हें न्याय मिल पाएगा. बता दें 12 मई को ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई थी. जिसके बाद से ट्विशा का शव भोपाल एम्स के मर्चुरी में रखा हुआ है. पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर ट्विशा के परिजनों ने सवाल उठाए थे और दूसरे पोस्टमार्टम की मांग की थी. हाई कोर्ट के आदेश के बाद ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है.

‘फरारी के दौरान 10 दिनों से जबलपुर में छिपकर बैठा था समर्थ’

भोपाल पुलिस ने ट्विशा केस में मुख्य आरोपी पति समर्थ को लेकर बड़ा खुलासा किया है. पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के पहले समर्थ सिंह जबलपुर में छिपकर बैठा था. दरअसल एफआईआर दर्ज होने के बाद समर्थ सिंह फरार हो गया था. इसके बाद पुलिस ने पहले 10 हजार और फिर समर्थ पर 30 हजार का इनाम घोषित किया था. समर्थ सिंह जबलपुर हाई कोर्ट से ही गिरफ्तार किया गया था.

वहीं मामले में अन्य आरोपी समर्थ की मां और ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह को कोर्ट ने अग्रिम जमानत दे दी है. पूरे मामले पर राज्य सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश भी की है. बताया जा रहा है कि जल्द ही मामले में सीबीआई जांच करेगी. फिलहाल आरोपी समर्थ 7 दिनों की पुलिस रिमांड पर है.

ये भी पढे़ं: पति ने पत्नी का किया कन्यादान, ठगी करने के लिए दूसरे युवक से करवाई शादी; लूट से पहले ही लुटेरी दुल्हन का ऐसे हुआ पर्दाफाश

ज़रूर पढ़ें