शहडोल में 3 बेटियों के साथ मां ने खाया जहर, चारों की मौत; पति काम के सिलसिले से बाहर गया था

मध्य प्रदेश के शहडोल में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने ती मासूम बच्चियों के साथ जहर खाकर जान दे दी.
In Shahdol, a woman committed suicide by consuming poison along with her three daughters.

शहडोल में एक महिला ने अपनी तीन बच्चियों के साथ जहर खाकर सुसाइड कर लिया.

MP News: मध्य प्रदेश के शहडोल में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने ती मासूम बच्चियों के साथ जहर खाकर जान दे दी. जानकारी के मुताबिक पति पेशे से ड्राइवर था और काम के सिलसिले में बाहर गया था. जिसके बाद महिला ने ये कदम उठाया है. वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस सुसाइड के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है.

तीन बच्चियों के साथ अकेले रहती थी महिला

पूरा मामला पपौंध थाना क्षेत्र के हिरवार गांव का है. यहां अनीता सिंह(32) अपने तीन बेटियों रितिका(7), कृष्णकुमारी(4) और अर्पिता(2) के साथ अकेले रहती थी. बताया जा रहा है कि पति ड्राइवर है और काम के सिलसिले से बाहर गया हुआ था. इसी दौरान रविवार को अचानक अनीता ने अपनी तीन बच्चियों को पहले खाने में कीटनाशक दवा दे दी, फिर खुद भी खा ली. चारों की मौत हो गई

घटना के कारणों नहीं चल सका पता

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है. फॉरेंसिक टीम स्थल से सभी साक्ष्यों को जुटा रही. हालांकि सुसाइड के कारणों का अब तक स्पष्ट कारण नहीं पता चल सका है. बताया जा रहा है कि परिवार काफी दिनों से आर्थिक परिस्थितियों से जूझ रहा था. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें-मऊगंज: नवजात की किलकारी के 24 घंटे बाद मातम! हैवान पति ने मां को उतारा मौत के घाट, बच्ची ने किया खुलासा

ज़रूर पढ़ें