MP पुलिस की ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत कार्रवाई; 5 दिनों में राजस्थान, UP के जिलों से 27 नाबालिगों को रेस्क्यू किया

5 दिनों में पुलिस टीम ने प्रदेश के विभिन्‍न जिलों से 27 नाबालिग/गुमशुदा बालक-बालिकाओं को रेस्क्यू कर परिजनों को सौंपा है.
Under Operation Muskaan, the police rescued the minors.

ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने नाबालिगों को रेस्क्यू किया.

MP News: मध्यप्रदेश पुलिस ने महिला एवं बाल सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता के तहत ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न जिलों में अपहृत एवं गुमशुदा नाबालिग बालक-बालिकाओं की खोज कर हुए सशक्त कार्रवाई की है. 5 दिनों में पुलिस टीम ने प्रदेश के विभिन्‍न जिलों से 27 नाबालिग/गुमशुदा बालक-बालिकाओं को रेस्क्यू कर परिजनों को सौंपा है. जैसा कि जिले में ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत कुल 5 नाबालिग बालक-बालिकाओं की बरामदगी की गई है. कोतवाली थाना क्षेत्र में अपहृत नाबालिग बालक को मात्र 10 घंटे के भीतर सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया गया. वहीं थाना तेंदुआ पुलिस ने दो नाबालिक बालिका एवं थाना सुभाषपुरा पुलिस ने एक अपहृत नाबालिग बालिका को जयपुर, राजस्थान से सकुशल दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया. इसके अतिरिक्त थाना नरवर पुलिस ने भी अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया.

इन जिलों से नाबालिगों को रेस्क्यू किया

सीहोर
जिले में 04 नाबालिग बालिकाओं की दस्तयाबी की गई है. थाना आष्टा, जावर, रेहटी एवं भैरूंदा  पुलिस द्वारा गठित टीमों ने तकनीकी सहायता से नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया, साथ ही अपहरण के मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया.

सीधी
थाना कोतवाली क्षेत्र में चीता मोबाइल टीम द्वारा 3 साल की मासूम बच्ची को सुरक्षित परिजनों को सौंपा गया, वहीं थाना मझौली पुलिस द्वारा महाराष्ट्र एवं गुजरात से दो नाबालिग बालिकाओं को दस्तयाब कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

विदिशा
जिले में ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत कुल 02 नाबालिग बालिकाओं को दस्तयाब किया गया. शमशाबाद एवं गंजबासौदा थाना पुलिस द्वारा घर से नाराज होकर चली गई नाबालिग बालिकाओं को त्वरित, संवेदनशील एवं मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए सकुशल दस्तयाब कर परिजनों से मिलाया.

अशोकनगर, बैतूल
जिले में थाना ईसागढ़ पुलिस द्वारा दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों से मिलाया. जिले में ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत 02 नाबालिग बालिकाओं की दस्तयाबी की गई है. थाना कोतवाली बैतूल पुलिस द्वारा दोनों नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित दस्तयाब कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया.

उज्जैन
जिले में ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत थाना भाटपचलाना पुलिस द्वारा राजस्थान के सांवलियाजी से दो बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर अपहरण में प्रयुक्त वाहन जप्त किया गया तथा 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

कटनी, उमरिया
जिले में ऑपरेशन मुस्कान के तहत कुल 02 नाबालिग बालिकाओं की दस्तयाबी की गई है. थाना बरही पुलिस द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों से दोनों बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब किया गया. थाना मानपुर पुलिस टीम ने लगभग 1200 किलोमीटर दूर सिलवासा (दादर एवं नगर हवेली) से 15 वर्षीय गुमशुदा बालिका को तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सकुशल दस्तयाब किया.

मंदसौर
थाना दलौदा पुलिस ने 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच कर लगभग 700 किलोमीटर दूर ग्रेटर नोएडा, उत्तरप्रदेश से 16 वर्षीय अपहृत नाबालिग बालिका को आरोपी के कब्जे से सकुशल दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार किया है. इसी प्रकार दतिया, देवास एवं बड़वानी पुलिस ने 01-01 अपहृत नाबालिग बालिका को सुरक्षित बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया है.

ये भी पढ़ें: MP News: फैशन डिजाइनर से धोखाधड़ी का मामला, जांच में पुलिस अधिकारी राजेश मिश्रा पर लगे आरोप पाए गए सही

ज़रूर पढ़ें