Bhopal News: गोलीकांड के आरोपी का नया वीडियो वायरल, ‘बाप तो बाप रहेगा’ गाने पर डांस करते हुए उड़ाए लाखों रुपये

फिलहाल पूरे मामले की जांच कोहेफिजा थाना पुलिस द्वारा की जा रही है. पुलिस का कहना है कि सामने आए वीडियो की भी जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Another video of the accused in the Bhopal firing incident has surfaced.

भोपाल गोलीकांड के आरोपी का एक और वीडियो सामने आया.

Bhopal News: राजधानी भोपाल में हाल ही में हुए गोलीकांड के आरोपी का एक और वीडियो सामने आया है, जिसके कारण मामले में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं. वीडियो में कुख्यात बदमाश शादाब गेट एक शादी समारोह में जमकर पैसा लुटाते और डांस करते नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो कोहेफिजा निवासी माज खान के भाई की शादी का है.

‘बाप तो बात रहेगा’ गाने पर किया डांस

वीडियो में जहांगीराबाद निवासी अन्नू पाशा और माज खान पर शादाब गेट द्वारा लाखों रुपये लुटाए जाते दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान आरोपी फिल्मी गाने ‘बाप तो बाप रहेगा’ पर डांस करता भी नजर आ रहा है. मामले में पीड़ित परिवार के लोगों ने माज खान और अन्नू पाशा पर आरोपी को संरक्षण देने के आरोप लगाए हैं. वहीं कुछ लोगों ने पुलिस पर भी शादाब गेट से सांठगांठ के आरोप लगाए हैं.

कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के साथ फोटो आई सामने

स्थानीय लोगों के अनुसार माज खान को कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद का करीबी बताया जाता है, जिससे मामला और ज्यादा राजनीतिक रंग लेता नजर आ रहा है. फिलहाल पूरे मामले की जांच कोहेफिजा थाना पुलिस द्वारा की जा रही है. पुलिस का कहना है कि सामने आए वीडियो की भी जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: राज्यसभा दौड़ से जीतू पटवारी बाहर, अब मीनाक्षी नटराजन सहित इन दावेदारों पर निगाहें

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें