MP TET Teacher Protest: भोपाल में शिक्षकों का प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता का विरोध, प्रदेश के 60 हजार टीचर्स पहुंचे
भोपाल में TET के खिलाफ शिक्षकों का प्रदर्शन
MP TET Teacher Protest: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार (18 अप्रैल 2026) को शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ हल्लाबोल किया है. प्रदेश भर से आए 60 हजार टीचर्स ने दशहरा मैदान में TET (Teacher Eligibility Test) की अनिवार्यता का विरोध जताया. प्रदर्शनकारी टीचर्स का कहना है कि शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए मजबूर किया जा रहा है जो कि पूरी तरह गलत है.
बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात
अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया. इसमें अलग-अलग जिलों से शिक्षक शामिल हुए. ‘मुख्यमंत्री अनुरोध यात्रा’ के लिए जुटे शिक्षकों को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया. प्रदर्शन स्थल पर पुलिस के 300 जवानों को तैनात किया गया है. इसके साथ ही भेल दशहरा मैदान के आसपास बैरिकेडिंग की गई है. धरना स्थल पर एडिशनल DCP, ACP समेत कई थानों के प्रभारियों को तैनात किया गया है.
‘परीक्षा के बाद नियुक्ति मिली, फिर TET क्यों’
तपती धूप में शिक्षकों ने नारेबाजी करते हुए TET का कड़ा विरोध किया. इस दौरान शिक्षकों ने कहा कि परीक्षा देने के बाद चयन होने पर हमारे नियुक्ति हुई थी, फिर अब TET शिक्षकों के लिए क्यों अनिवार्य की जा रही है. TET की अनिवार्यता खत्म होनी चाहिए. जब तक खत्म नहीं होगी तब तक शिक्षक प्रदर्शन करते रहेंगे.
ये भी पढ़ें: एमपी के किसानों के लिए खुशखबरी, गेहूं खरीदी के लिए बढ़ी स्लॉट बुकिंग की तारीख, इस दिन तक करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, जिन शिक्षकों की नौकरी 5 साल से ज्यादा बची है उनके लिए TET की अनिवार्यता की है. वहीं जिनकी शिक्षकों की नौकरी 5 साल से कम बची हुई है उन्हें प्रमोशन के लिए TET देना अनिवार्य है. सुप्रीम कोर्ट के इसी निर्णय का शिक्षक विरोध कर रहे हैं. हालांकि इस मामले में पुनर्विचार करने के लिए मध्य प्रदेश की सरकार ने रिवीजन पिटिशन सुप्रीम कोर्ट में दायर किया हुआ है. अब इस पर सुप्रीम कोर्ट क्या निर्णय लेती है, यह देखना होगा.