रात 2 बजे लगी भूख तो आई पनीर की थाली, सलाखों के पीछे ऐसे कटी समर्थ सिंह की पहली रात
कटारा हिल्स थाना, भोपाल
भोपाल के ट्विशा शर्मा मर्डर केस में आरोपी पति समर्थ सिंह को जबलपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भोपाल पुलिस के हवाले कर दिया था. बीती रात भोपाल पुलिस समर्थ सिंह को लेकर भोपाल पहुंची. रात करीब 2 से 3 बजे के बीच पुलिस समर्थ को भोपाल लेकर आई. आरोपी को कटारा हिल्स थाने में रखा गया है. पुलिस आज समर्थ सिंह को भोपाल कोर्ट में पेश करने जा रही है. थाने में पुलिस बल बढ़ाया गया है, वहीं चारों ओर से थाने की बैरिकेडिंग भी गई है.
समर्थ के लिए थाने पहुंची पनीर की थाली
सूत्रों के मुताबकि रात करीब 2 से 3 बजे के बीच जब समर्त को भूख लगी तो उसके लिए थाने में पनीर की थाली मंगवाई गई थी. पुलिस की तरफ से निर्देश दिया गया है कि किसी भी बाहरी को थाने में प्रवेश नहीं दिया जाए. समर्थ कल यानी 22 अप्रैल को जबलपुर जिला कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था, लेकिन वहां जज ने ये सरेंडर स्वीकार करने से इंकार कर दिया. इसके बाद समर्थ को गिरफ्तार कर भोपाल पुलिस के हवाले कर दिया गया.
पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के मुताबिक, शनिवार को उसे कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड मांगी जाएगी, जिसके बाद आरोपी से पूछताछ होगी. वहीं बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने वकील समर्थ सिंह का वकालत का लाइसेंस शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है.
दोबारा होगा पोस्टमार्टम
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने ट्विशा शर्मा की डेडबॉडी का दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने के आदेश दिए हैं. कोर्ट ने कहा है कि दिल्ली AIIMS के डायरेक्टर के नेतृत्व में टीम भोपाल AIIMS में पोस्टमॉर्टम करेगी. पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी. तब तक के लिए ट्विशा के शव को सुरक्षित रखने के निर्देश हाई कोर्ट ने पुलिस को दिए हैं.
ये भी पढ़ें: ‘आपके राजनीतिक फैसले की हो रही आलोचना…’, राघव चड्ढा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी