MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम बना मुसीबत, मौसम विभाग ने जारी किया ‘येलो अलर्ट’, जानें आज की वेदर रिपोर्ट
एमपी वेदर- फाइल फोटो
Weather Update: एमपी में अभी भी मानसून एक्टिव बना हुआ है. प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर लगातार जारी है. गरज-चमक के साथ तेज हवा लोगों को परेशान कर रही है. आज यानी 09 अगस्त 2026, दिन रविवार को भी मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहने वाला है.
मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के कई जिलों हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं कई शहरों में भारी बारिश के साथ वज्रपात की संभावना बन रही हैं.
भारी बारिश की चेतावनी
IMD के मुताबिक, आज दतिया, भिंड, रीवा, टीकमगढ़, पन्ना, निवाड़ी, सतना, मैहर, कटनी, मऊगंज, सीधी, छतरपुर और सिंगरौली जिले के कई क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है, जिसके चलते जलभराव की समस्या पैदा हो सकती है. इसके अलावा 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है.
इन जिलों में यलो अलर्ट
वहीं आज पूरे प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, डिंडौरी, दमोह, बालाघाट, सागर, निवाड़ी, मैहर, शहडोल और पांढुर्णा समेत कई अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बन रही है. रतलाम, मंदसौर, नीमच, झाबुआ, इंदौर, खरगोन, बड़वानी, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, धार, नर्मदापुरम, रायसेन और विदिशा के भी कुछ हिस्सों में बारिश देखने को मिल सकती है. इस वजह से तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है.
ये भी पढ़ें:‘चुनौतियां आती हैं तो मौके भी…’, दिल्ली-IIT में मोदी बोले- ‘जिंदगी में सबकुछ ऑउट ऑफ सिलेबस’
आज अधिकतम तापमान 27°C और न्यूनतम तापमान 24°C के आसपास रहेगा. दिन भर में 10 से 15 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और शाम के समय आंधी-तूफान या तेज बौछारें आ सकती हैं.