Bhopal News: भोपालवासियों के लिए खुशखबरी! 10 रूट पर दौड़ेंगी 20 ई-बसें, 2 रुपये से शुरू होगा सफर

Bhopal Electric Bus: बसों की संख्या में विस्तार के साथ ही यात्री सुविधा में वृद्धि होने वाली है. लोग 'चलो' एप से टिकट बुक कर सकते हैं. इसके साथ ही एप पर बस की लाइव लोकेशन भी देखी जा सकती है. इससे यात्रियों के समय में बचत होगी. बस स्टॉप पर अनावश्यक इंतजार नहीं करना पड़ेगा.
Bhopal 20 e buses operate in 10 routes nagar nigam area from 15 July

भोपाल: 15 जुलाई से 10 रूटों पर 20 ई-बसें संचालित होंगी

Bhopal Electric Bus: भोपालवासियों के लिए अच्छी खबर है. 15 जुलाई से 10 रूट पर 20 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू होने जा रहा है. 4 जुलाई तक सभी बसें भोपाल पहुंच जाएंगी. इससे रोजाना लाखों यात्रियों को फायदा पहुंचेगा. ये बसें मंडीदीप, सीहोर और औबेदुल्लागंज तक चलेंगी यानी इन्हें नगर निगम क्षेत्र के बाहर भी संचालित किया जाएगा.

2 रुपये से शुरू होगा सफर

मॉडर्न और पर्यावरण अनुकूल बसों के संचालन से सुविधा में विस्तार होने वाला है. यात्रियों को 1.5 किमी के लिए 2 रुपये देने होंगे, जो बजट फ्रेंडली किराया बताया जा रहा है. इस साल के आखिरी तक 100 बसों का संचालन किया जाएगा. वहीं, अगले साल तक 140 ई-बसों और शामिल किया जाएगा.

इन रूट्स पर चलेंगी बसें

बसों की संख्या में विस्तार के साथ ही यात्री सुविधा में वृद्धि होने वाली है. लोग ‘चलो’ एप से टिकट बुक कर सकते हैं. इसके साथ ही एप पर बस की लाइव लोकेशन भी देखी जा सकती है. इससे यात्रियों के समय में बचत होगी. बस स्टॉप पर अनावश्यक इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

परवलिया सड़क-औबेदुल्लागंज (56 किमी), सीहोर-कटारा बायपास (53 किमी), अटल बिहारी हिंदी विश्वविद्यालय-बगरोदा (50 किमी), सूखी सेवनिया-भोजपुर (49 किमी), अचारपुरा से बिलकिसगंज (41 किमी), निशातपुरा कोच फैक्ट्री-औबेदुल्लागंज (41 किमी), फंदा-मंडीदीप (65 किमी) और बिलखिरिया-सीहोर (61 किमी) रूट्स पर ई-बस चलेंगी.

ये भी पढ़ें: विधायक संजय पाठक की कंपनी ‘यश लॉजिस्टिक्स’ पर बड़ा एक्शन… टैक्स चोरी का लगा आरोप, 2.20 करोड़ रुपये की होगी वसूली

ये हैं सबसे लंबा रूट

सीहोर से रातापानी के बीच सबसे लंबे रूट पर ई-बस चलेगी. इसकी लंबाई 68.5 किमी है. इसमें फंदा, चिरायु अस्पताल, हमीदिया हॉस्पिटल, बैरागढ़, कलेक्ट्रेट, रोशनपुरा, चूना भट्टी, मंदाकिनी, चूना भट्टी, बीमा कुंज होते हुए रातापानी जाएगी. वहीं, सबसे छोटा रूट आचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया से बीडीए कॉलोनी तक है, जिसकी लंबाई 32 किमी है.

ज़रूर पढ़ें