भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई! 2 करोड़ की ड्रग्स के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
भोपाल: डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, महिला तस्कर के पास से 2 करोड़ की ड्रग्स बरामद
Bhopal DRI Action: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में DRI ने बड़ी कार्रवाई की है. महिला तस्कर के पास से 2 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद की है. आरोपी को डीआरआई ने गिरफ्तार कर लिया है. महिला स्लीपर बस से दिल्ली से बेंगलुरु जा रही थी. ISBT पर एक्शन टीम ने कार्रवाई की.
DRI ने इनपुट के आधार पर कार्रवाई की
डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) को इनपुट मिला था एक महिला दिल्ली से बेंगलुरू जा रही है. स्लीपर बस में यात्रा कर रही है. इसके साथ ही उसके पास प्रतिबंधित ड्रग्स एम्फेटामाइन (पार्टी ड्रग्स) बड़ी खेप है. डीआरआई ने बुधवार तड़के ISBT पर दबिश दी. बस के परिसर में रुकते ही महिला को घेर लिया गया. उसे सामान के साथ बस से नीचे उतारा गया. जब उसके सामान को चेक किया तो उसके बैग और पर्स से 2.604 किलो एम्फेटामाइन ड्रग्स मिली.
बैग और पर्स में गुप्त तरीके से रखा
महिला ने ड्रग्स को पर्स और बैग में छिपाकर रखा था. उसने इसे छिपाने के लिए बैग और पर्स के भीतर अस्तर के बीच सीक्रेट जेब बना रखी थी. सिल्वर रंग के प्लास्टिक के पैकेट से 1885 ग्राम ड्रग्स बरामद हुई. इसके साथ ही एक बड़े से बैग में गुप्त तरीके से 1885 ग्राम एम्फेटामाइन ड्रग्स को छिपाकर रखा गया था. वहीं, हैंडबैग में बनी कैविटी से 719 ग्राम ड्रग्स मिली.
ये भी पढ़ें: MP में 18 साल बाद होमगार्ड भर्ती की तैयारी, 5020 पदों पर होगी नियुक्ति, महिलाओं को भी मिलेगा मौका
महिला तस्कर गिरफ्तार
DRI की टीम ने महिला तस्कर के पास बरामद हुई ड्रग्स की जब टेस्टिंग की तो उसमें एम्फेटामाइन की पुष्टि हुई. आरोपी महिला को NDPS एक्ट 1985 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है. टीम अब दिल्ली के सप्लायर सिंडीकेट और बेंगलुरु के रिसीवर की तलाश कर रही है.
क्या है एम्फेटामाइन?
एम्फेटामाइन ड्रग है जिसका इस्तेमाल दवाओं के निर्माण में किया जाता है. वहीं, कुछ लोग इसे मादक पदार्थ की तरह इस्तेमाल करते हैं. इसका उपयोग डॉक्टर्स न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर के इलाज में करते हैं. तय मात्रा में इसका उपयोग किया जा सकता है लेकिन विशेषज्ञ और डॉक्टर्स के मार्गदर्शन में. लत पड़ने पर इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं.