Bhopal: बाइक के पहिए में दुपट्टा फंसने से बड़ा हादसा, सड़क पर गिरने से गर्भवती महिला की मौत

Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां पर रुटीन चेकअप के अस्पताल जा रहे पति-पत्नी दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गए.
Bhopal Accident News

सांकेतिक तस्वीर

Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. भोपाल के संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) के संजय नगर इलाके में शनिवार दोपहर एक ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ जिसे जानकार लोग सन्न रह गए. इस हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियों को कुछ ही पल में मातम में बदल दिया. जिस घर में मात्र कुछ दिनों या महीनों में नन्हें कदमों की आहट होने वाली थी वहीं अब केवल गम और सन्नाटा पसरा हुआ है.

दरअसल डॉक्टर के पास नियमित जांच के लिए जा रही 30 साल की गर्भवती महिला भारती मेवाड़ा की अपनी ही चलती बाइक के पहिए में दुपट्टा फंसने के कारण सड़क पर गिरने से मौत हो गई. एसआई सचिन वर्मा के अनुसार, संजय नगर निवासी विकास मेवाड़ा एक कपड़े की दुकान में काम करते हैं. करीब छह महीने पहले ही उनका विवाह भारती से हुआ था.

रुटीन चेकअप के लिए जा रहे थे अस्पताल

भारती गर्भवती थी इसलिए शनिवार दोपहर करीब 12 बजे अपनी पत्नी को रुटीन चेकअप के लिए विकास डॉक्टर के पास ले जा रहा था. दोनों पति-पत्नी दोपहर करीब 12:30 बजे जब वे संजय नगर क्षेत्र के मुख्य मार्ग से गुजर रहे थे, तभी हवा के झोंके भारती के गले के दुपट्टा गाड़ी के पिछले पहिए में जाकर उलझ गया. इस वजह से बाइक का संतुलन विगड़ गया और भारती सड़क पर गिर गई.

डॉक्टरों ने भारती को मृत किया घोषित

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भारती सड़क पर सिर के बल गिरी इसलिए सिर में अंदरूनी और भंगीर चोट लगने के कारण वह मौके पर ही बेहोश हो गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाई और घायल दंपत्ति को पास के चिरायु अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद भारती को मृत घोषित कर दिया. इस हादसे में विकास को चोट आई है जिसका इलाज किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: LPG New Rules: गैस सिलेंडर चाहिए तो तुरंत निपटाएं ये काम, वरना ब्लॉक हो जाएगा एलपीजी कनेक्शन

ज़रूर पढ़ें