MP News: दिल्‍ली में अमित शाह से मिले CM मोहन यादव, MP के विकास और सहकारिता पर हुई चर्चा

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की.
CM Mohan Yadav met Amit Shah in Delhi.

दिल्‍ली में अमित शाह से मिले CM मोहन यादव

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और सहकारिता क्षेत्र से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई.

जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अमित शाह को प्रदेश में संचालित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की प्रगति और उनकी मौजूदा स्थिति की जानकारी दी. उन्होंने राज्य में चल रही प्रमुख विकास परियोजनाओं और महत्वपूर्ण कार्यों की ताजा स्थिति से भी केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया.

सहकारिता क्षेत्र में नए प्रयासों पर मंथन

बैठक के दौरान मध्य प्रदेश में सहकारिता के क्षेत्र में किए जा रहे नए प्रयासों और नवाचारों पर भी चर्चा हुई. मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सहकारिता को मजबूत बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों, अब तक मिली उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी साझा की.

विकास को गति देने के लिए मांगा मार्गदर्शन

डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के विकास को और रफ्तार देने के लिए केंद्रीय नेतृत्व से निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन की अपेक्षा जताई. उन्होंने अमित शाह से मुलाकात के दौरान उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद भी प्राप्त किया.

बोले CM- विकास को नई ऊंचाई तक ले जाना लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्र सरकार के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश विकास तथा जनकल्याण के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य प्रदेश की विकास यात्रा को नई ऊंचाई देना और हर नागरिक के जीवन में समृद्धि एवं खुशहाली सुनिश्चित करना है.

ये भी पढे़ं-

ज़रूर पढ़ें