दतिया की हार के बाद बीजेपी का बड़ा एक्शन, हेमंत खंडेलवाल ने जिले की पूरी संगठनात्मक इकाई को किया भंग

Datia By Election Result BJP Action: दतिया में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आशुतोष तिवारी की हार के बाद प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बड़ा एक्शन लिया है. दतिया जिले की पूरी जिला संगठनात्मक इकाई को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है. जिला अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी और जिला कार्यसमिति को पद मुक्त कर दिया गया है.
datia by election result Hemant khandelwal said action will be taken against guilty

हेमंत खंडेलवाल, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष

Datia By Election Result BJP Action: दतिया में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आशुतोष तिवारी की हार के बाद प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बड़ा एक्शन लिया है. दतिया जिले की पूरी जिला संगठनात्मक इकाई को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है. जिला अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी और जिला कार्यसमिति को पद मुक्त कर दिया गया है. सभी मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ, प्रकल्प और विभाग भी भंग कर दिए गए हैं.

प्रदेश मीडिया प्रभारी ने दी जानकारी

बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करके जानकारी दी. उन्होंने पोस्ट में लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल के निर्देशानुसार तथा दतिया विधानसभा उपचुनाव के परिणामों की समीक्षा हेतु गठित समिति की अनुशंसा के आधार पर भारतीय जनता पार्टी, जिला दतिया की वर्तमान संगठनात्मक संरचना को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है.

हार की समीक्षा के लिए समिति गठित

भाजपा की हार के बाद लगातार मंथन का दौर जारी है. मुख्यमंत्री निवास में मंगलवार (4 अगस्त) को बीजेपी की हाई लेवल मीटिंग हुई. कई बिंदुओं पर चर्चा पर हुई. इसके साथ ही दो सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया. जो हार के कारणों का पता लगाएगी. इस समिति में प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे और अंबाराम कराड़ा शामिल है. इस बैठक में आशुतोष तिवारी भी मौजूद रहे. उन्होंने ऑडियो रिकॉर्डिंग्स भी सबूत के तौर पर दिए थे. बताया जा रहा है कि इन सबूतों को आलाकमान के पास भेजा गया था.

ये भी पढ़ें: राहुल देव राजा ने बता दिया कब कराएंगे मुंडन? विस्तार न्यूज से बोले – सिर कट जाए, लेकिन वचन खाली नहीं जाएगा

ज़रूर पढ़ें