इमरती देवी का दिग्विजय सिंह को BJP में शामिल होने का ऑफर, जयवर्धन सिंह का पलटवार, कहा- पहले खुद की स्थिति देखें

. जयवर्धन ने कहा, 'मैं तो बस इतना कहना चाहूंगा कि इमरती देवी ने खुद अपनी राजनीतिक आत्महत्या कर ली है. 6 साल पहले जिन लोगों ने सौदेबाजी की थी, आज उनकी क्या हालत है सभी को पता है. अगर इमरती देवी कांग्रेस में होतीं तो विधायक होतीं, लेकिन बीजेपी में उन्हें कोई पूछने वाला नहीं है.'
Jaivardhan Singh, Imarti Devi, Digvijaya Singh (File Photo)

जयवर्धन सिंह, इमरती देवी, दिग्विजय सिंह(File Photo)

MP News: मध्य प्रदेश में दिग्विजय सिंह को लेकर एक बार फिर सियासत गरमा गई है. बीजेपी नेता इमरती देवी ने कांग्रेस के सीनियर लीडर दिग्विजय सिंह को बीजेपी में शामिल होने का ऑफर दिया है. इमरती देवी ने कहा है कि बीजेपी समुद्र है. दिग्विजय सिंह आ जाएं तो उनका पूरा सम्मान होगा. वहीं इमरती देवी के बयान के बाद सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है. दिग्विजय के बेटे और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने पलटवार किया है. जयवर्धन ने कहा है कि इमरती देवी पहले अपनी स्थिति देखें.

‘जीतू पटवारी जबसे PCC अध्यक्ष बने, डामाडोल हो गया’

बीजेपी सरकार में घोटाले के आरोप पर इमरती देवी ने कहा, ‘कोई घोटाले नहीं हो रहे हैं. भाजपा में सबसे अच्छा काम चल रहा है. मुख्यमंत्री और पीएम जो अच्छे-अच्छे काम रहे हैं तो विपक्ष को ये झेला नहीं जा रहा है इसलिए वो प्रदर्शन कर रहे हैं. उनके पास काम तो है नहीं इसलिए प्रदर्शन कर रहे हैं. जीतू पटवारी जब से कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष बने हैं तब से पूरी कांग्रेस का डामाडोल हो गया है.

‘BJP समुद्र है, दिग्विजय सिंह आ जाएं’

इमरती देवी ने आगे कहा, ‘कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी हमारे पीएम के बारे में अच्छा बोल रहे हैं. कांग्रेस में स्थिति बहुत खराब है. कांग्रेस का पतन हो गया है. अब उसमें कोई वरिष्ठ नेता नहीं रह गया है. भाजपा तो समुद्र है. दिग्विजय सिंह भाजपा में आएं. हम उनका स्वागत करेंगे और सम्मान करेंगे.’

‘इमरती देवी ने राजनीतिक आत्महत्या कर ली’

इमरती देवी के बयान पर दिग्विजय के बेटे जयवर्धन सिंह ने पलटवार किया है. जयवर्धन ने कहा, ‘मैं तो बस इतना कहना चाहूंगा कि इमरती देवी ने खुद अपनी राजनीतिक आत्महत्या कर ली है. 6 साल पहले जिन लोगों ने सौदेबाजी की थी, आज उनकी क्या हालत है सभी को पता है. अगर इमरती देवी कांग्रेस में होतीं तो विधायक होतीं, लेकिन बीजेपी में उन्हें कोई पूछने वाला नहीं है.’

ये भी पढ़ें: ’10 शादी कर चुकी, कई लोगों से संबंध’, युवक बोला- मुझको मेरी पत्नी से बचा लो, रील बनाकर दिखाती है असलहे

ज़रूर पढ़ें