राष्ट्रपति से मिलने दिल्ली जाएंगे कांग्रेस विधायक, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद पार्टी का बड़ा फैसला

मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है. प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि इस मामले में सभी विधायक राष्ट्रपति से मिलने जाएंगे.
mp rajya sabha election 2026

कांग्रेस विधायक

मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है. जब से चुनाव अधिकारी (RO) ने कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किया तभी कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार भाजपा को खिलाफ मोर्चा खोले बैठे हैं. इसी बीच भोपाल में राज्यसभा के रिटर्निग ऑफिसर ने मध्य प्रदेश के राज्यसभा उम्मीदवारों की स्क्रूटनी के बाद फाइनल लिस्ट जारी कर दी है. इनमें बीजेपी कैंडिडेट्स तरुण चुग, महेश केवट और रजनीश अग्रवाल के नाम शामिल हैं.

दूसरी तरफ मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद कांग्रेस लगातार चुनाव आयोग और भाजपा का आरोप लगा रहा है. पार्टी ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी, पार्टी ने चुनाव आयोग से निर्वाचन अधिकारी के फैसले को निरस्त करने की मांग की थी हालांकि अभी तक इस मामले पर चुनाव आयोग की तरफ से कोई फैसला नहीं आया है.

राष्ट्रपति ने मिलने जाएंगे कांग्रेस विधायक

दूसरी तरफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि राज्यसभा सीट की चोरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे. मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा. कांग्रेस विधायक शुक्रवार को दिल्ली जाकर राष्ट्रपति से मिलेंगे. राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालेंगे.

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा

वहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा है कि मध्य प्रदेश और झारखंड में भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है.भाजपा समर्थित अंबानी के करीबी परिमल नथवानी के हलफनामे में तीन गलतियां थीं, इसके बावजूद उनका नामांकन वैध माना गया.

कांग्रेस की आखिरी उम्मीद

गौर करने वाली बात ये है कि अगर चुनाव आयोग के फैसले में कांग्रेस के हाथ निराशा लगी तो पार्टी के आखिर विकल्प सुप्रीम कोर्ट का ही बचता है. प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने भाजपा सरकार के दबाव में कार्य करते हुए एक सुनियोजित षड़यंत्र के कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त कर दिया गया.

ये भी पढ़ें:रणनीति तैयार, संख्या भी साथ… फिर कैसे हाथ से फिसल गई कांग्रेस की सीट? जानें आखिरी 3 घंटे की इनसाइड स्टोरी

ज़रूर पढ़ें