भोपाल: ‘हौसले की बुलंदी से हर मंजिल आसान होती है’, एमपी बोर्ड की टॉपर के घर पहुंचे CM Mohan Yadav

भोपाल: सीएम मोहन यादव ने भीमनगर स्लम एरिया में रहने वाली कक्षा 12वीं में मध्य प्रदेश की टॉपर चांदनी विश्वकर्मा से भी मुलाकात की है.
CM Mohan Yadav

चांदनी विश्वकर्मा से मिले सीएम मोहन यादव

भोपाल: आज सोमवार को 15 जून को मध्य प्रदेश से मुख्यमंत्री ने भोपाल के भीमनगर स्लम एरिया में लोगों से जनसंवाद किया. सीएम मोहन यादव ने यहीं पर रहने वाली कक्षा 12वीं में मध्य प्रदेश की टॉपर चांदनी विश्वकर्मा से भी मुलाकात की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने चांदनी की मेहनत की जमकर प्रसंसा की. चांदनी विश्वकर्मा ने बताया है कि सीएम ने आगे पढ़ाई में सहयोग करने का भरोसा दिया है.

कच्चे मकान में रहता है चांदनी का परिवार

गौरतलब है कि चांदनी अपने परिवार के साथ भीमनगर के स्लम एरिया में एक कमरे के कच्चे मकान में रहती है. सीएम मोहन यादव ने उन्हें नया घर या पुराने घर की मरम्मत करवाने के लिए भी कहा है. एमपी बोर्ड की स्टेट टॉपर चांदनी विश्वकर्मा का सपना भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने का है. उन्होंने कहा- मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुख्यमंत्री खुद हमारे घर आएंगे. यह मेरे लिए सपने के सच होने जैसा है.

12वीं कक्षा में 500 में से 500 नंबर

चांदनी विश्वकर्मा के घर पहुंचे सीएम मोहन यादव ने कहा ’12वीं बोर्ड में 500 में से 500 नंबर लाने हमारी चांदनी विश्वकर्मा के घर में आज उनके परिवार से मिलने आया हूं. गरीबी कठिनाई भले हो लेकिन हौसले की बुलंदी से हर मंजिल आसान होती है.’ इतना ही नहीं चांदनी के घर में दीवार पर लगी एक चिट में प्रेरणा वाक्य लिखा हुआ था.

अपनी जमीन अपना आसमान पैदा कर,
अपने लिए इतिहास पैदा कर।
कुछ भी मुश्किल नहीं है इस दुनिया में,
अपने ऊपर एक विश्वास कायम कर।।

इसे पढ़कर उन्होंने लिखा कि आज भोपाल में एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं की टॉपर चांदनी विश्वकर्मा से मुलाकात की. उनके द्वारा दीवार पर अंकित प्रेरणा वाक्य पढ़कर मन अभिभूत हो गया.

ये भी पढ़ें: सीधी में जाम हटाने पहुंची पुलिस की टीम पर हमला, थाना प्रभारी हुए घायल, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

ज़रूर पढ़ें