Vistaar News|भोपाल|AICC ने किया संगठनात्मक फेरबदल, MP कांग्रेस के सहप्रभारी बदले
AICC ने किया संगठनात्मक फेरबदल, MP कांग्रेस के सहप्रभारी बदले
MP Congress Sah Prabhari: एमपी कांग्रेस में चार नए सह प्रभारी बनाए गए है. नीतू वर्मा, पाल भाई अंबालिया, अजय कुमार पासवान और ओमवीर यादव को MP कांग्रेस का सह प्रभारी बनाया गया है. वहीं, प्रदेश के तीन नेताओं को अलग राज्यों की जिम्मेदारी दे दी गई है.पू
Written By : मुस्कान मिश्राUpdated: November 20, 2026 08:37 AM IST
मध्य प्रदेश कांग्रेस भवन (फाइल फोटो)
MP Congress Sah Prabhari: AICC ने देशभर में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल करते हुए मध्यप्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारियों को बदल दिया है. कांग्रेस अध्यक्ष की मंजूरी के बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने अलग-अलग राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय विभागों के लिए कुल 81 AICC सचिवों की नियुक्ति और पुनर्नियुक्ति की सूची जारी की है.यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है. वहीं, पार्टी ने अपने सोशल मीडिया पर भी इसकी जानकारी दी है.
Hon’ble Congress President Shri @kharge has appointed/ reassigned the following party functionaries as AICC Secretaries, attached to their respective States, Union Territories and functional responsibilities with immediate effect. https://t.co/1nvGNdJ6n2
जारी सूची के मुताबिक, एमपी कांग्रेस में चार नए सह प्रभारी बनाए गए है. नीतू वर्मा, पाल भाई अंबालिया, अजय कुमार पासवान और ओमवीर यादव को MP कांग्रेस का सह प्रभारी बनाया गया है. वहीं, प्रदेश के तीन नेताओं को अलग राज्यों की जिम्मेदारी दे दी गई है.पूर्व विधायक कुणाल चौधरी को उत्तर प्रदेश, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कांवरे को पंजाब और भूपेंद्र मरावी को झारखंड का सह-प्रभारी (AICC सचिव) बनाकर भेजा गया है. बता दें कि, छत्तीसगढ़ में भी राज्य के दो नए सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं.
वहीं पार्टी ने 25 निवर्तमान AICC सचिवों और संयुक्त सचिवों को कार्यमुक्त किया है. इसकी भी सूची जारी कर दी गई है. इनमें अंबा प्रसाद, बी.एम. संदीप, चेतन चौहान, चिरंजीव राव, क्रिस्टोफर तिलक, देवेंद्र यादव, दिव्या मदेरणा, मंसूर अली खान, नवीन शर्मा, पी. गोपी, पी. विश्वनाथन, पृथ्वीराज साठे, पूनम पासवान, रोजी एम. जॉन, ऋत्विक मकवाना, एस.ए. संपत कुमार, संजना जाटव, शाहनवाज आलम, टी.एन. प्रतापन, उषा नायडू, वी.के. अरिवझगन, विदित चौधरी, मैथ्यू एंटनी, रणविजय सिंह लोचव और विजय जांगिड़ का नाम शामिल है.