‘राज्य में 1 लाख AI बेस्ड कैमरे लगाए जाएं…’, DGP कैलाश मकवाना बोले- स्कूलों के 500 मीटर के दायरे में बने ड्रग फ्री जोन
मध्य प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना ने अधिकारियों को अपराध नियंत्रण पर फोकस करने के लिए कहा
MP News: मध्य प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक और विशेष सशस्त्र बल (विसबल) जोन के साथ समीक्षा बैठक की. इसमें उन्होंने अपराध नियंत्रण और तकनीक के उपयोग पर जोर देने के लिए कहा. DGP ने कहा कि सीसीटीवी दिखावा बनकर ना रह जाएं. उनको चालू रखा जाए, जिससे क्राइम को कम किया जा सके. इसके साथ ही मकवाना ने कहा कि प्रदेश भर में एक लाख AI बेस्ड कैमरे लगाए जाएं, जिनका उपयोग अलग-अलग तरीकों से किया जाए.
पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की चिंता
मीटिंग में डीजीपी ने पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य पर चिंता जाहिर की. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के बारे में गंभीरता से विचार करें. इसके साथ ही कोर्ट के मामलों के निराकरण और विभागीय जांच में किसी तरह की ढिलाई ना बरती जाए. इससे समय पर काम हो सके.
पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर करने के लिए मकवाना ने कहा कि जिन अधिकारियों और कर्मचारियों के पास उच्च पद का कार्यभार है, उनसे प्रशासनिक दक्षता और जवाबदेही के बारे में जाना जाए. इसके साथ ही मनोबल बढ़ाया जाए.
ये भी पढ़ें: MP की पारंपरिक कला को मिलेगी अंतर्राष्ट्रीय पहचान! भोपाल के बटुआ जरदोजी समेत इन 4 आर्ट को मिला GI टैग
स्कूल के 500 मीटर के दायरे में बने ड्रग फ्री जोन
नक्सलवाद जिक्र करते हुए कैलाश मकवाना ने कहा कि मध्य प्रदेश जिस तरह नक्सलवाद की समस्या से मुक्त हुआ है. उसी तरह प्रदेश अगले 3 सालों में ड्रग फ्री बनेगा. इसके अलावा डीजीपी ने कहा कि 15 से 31 जुलाई 2026 तक ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान चलाया जाएगा. इसके तहत शिक्षण संस्थानों के 500 मीटर के दायरे को ‘ड्रग फ्री जोन’ बनाने के निर्देश दिए हैं.