MP में बदलने जा रही राशन लेने की प्रक्रिया, डिजिटल टोकन से मिलेगा अनाज, भोपाल-इंदौर से शुरू होगी नई व्यवस्था

Digital Token Ration System MP: नई व्यवस्था के लिए भारत सरकार ने राजधानी भोपाल और इंदौर का चयन किया है. सरकार के अनुसार, यह डिजिटल व्यवस्था इसी साल के आखिरी महीने दिसंबर तक इन दोनों शहरों में शुरू की जा सकती है.
ration card new rule 2026

अब डिजिटल टोकन से मिलेगा राशन

Bhopal Indore Pilot Project: अगर आप भी राशन कार्ड धारक हैं और हर महीने सरकारी उचित मूल्य की दुकान से राशन लेते हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है. दरअसल, मध्य प्देश में राशन वितरण की प्रक्रिया में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. अब राशन पारंपरिक तरीके से नहीं, बल्कि डिजिटल माध्यम से मिलेगा. प्रदेश में राशन कार्ड धारकों को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) यानी डिजिटल रुपये के जरिए राशन उपलब्ध कराया जाएगा.

इस नई व्यवस्था के लिए भारत सरकार ने राजधानी भोपाल और इंदौर का चयन किया है. सरकार के अनुसार, यह डिजिटल व्यवस्था इसी साल के आखिरी महीने दिसंबर तक इन दोनों शहरों में शुरू की जा सकती है.

QR कोड स्कैन करने पर मिलेगा राशन

मध्य प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के अनुसार, नई व्यवस्था के तहत राशन कार्ड धारकों के टोकन सीधे उनके डिजिटल वॉलेट में भेजे जाएंगे. इसके बाद हितग्राही पीएनबी डिजिटल रुपये मोबाइल ऐप के माध्यम से अपना मासिक राशन प्राप्त कर सकेंगे. इसके लिए उन्हें उचित मूल्य की दुकान पर जाकर वहां उपलब्ध क्यूआर (QR) कोड स्कैन करना होगा. जैसे ही टोकन का सत्यापन होगा लाभार्थियों को गेहूं, चावल सहित सभी निर्धारित खाद्यान्न उपलब्ध करा दिए जाएंगे.

e-KYC जरूरी

सरकार का कहना है कि डिजिटल रुपये के माध्यम से न केवल राशन वितरण की प्रोसेस अधिक पारदर्शी होगी, बल्कि सब्सिडी के दुरुपयोग और सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) में होने वाली गड़बड़ियों पर भी रोक लगेगी. इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद लाभार्थियों के आधार कार्ड और राशन कार्ड का सत्यापन किया जाएगा. इसके अलावा मोबाइल नंबर का सत्यापन और e-KYC भी अनिवार्य होगी. इन सभी प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद ही राशन कार्ड धारकों को पीएनबी डिजिटल रुपये ऐप पर ऑनबोर्ड किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-देश में शुरू होगी बाइक एम्बुलेंस सेवा, मरीजों तक तेजी से पहुंचेगी मदद, सरकार ला रही नए नियम

उचित मूल्य के दुकानदारों को ट्रेनिंग दी जाएगी

इसके अलावा, सरकार इस नई व्यवस्था की जानकारी देने के लिए सभी उचित मूल्य की दुकानों के दुकानदारों को प्रशिक्षण भी देगी. सरकार का कहना है कि ट्रेनिंग मिलने से दुकानदार डिजिटल सिस्टम को बेहतर तरीके से समझ सकेंगे और उचित मूल्य की दुकानों पर आने वाले हितग्राहियों को इसकी प्रक्रिया सही तरीके से समझा पाएंगे.

ज़रूर पढ़ें