MP स्थापना दिवस: भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में 3 दिन तक जश्न, CM मोहन यादव यादव ने किया उद्घाटन

मध्य प्रदेश आज 1 नवंबर 2026 को अपना 71वां स्थापना दिवस मना रहा है. इस मौके पर भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में 3 दिनों तक 'राज्योत्सव' का आयोजन किया जा रहा है.
MP Foundation Day

71वां स्थापना दिवस

मध्य प्रदेश आज 1 नवंबर 2026 को अपना 71वां स्थापना दिवस मना रहा है. इस मौके पर मध्य प्रदेश के करीब हर जिले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेल-कूंद प्रतियोगताओं जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है. राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में 1 से 3 नवंबर 2026 तक तीन दिवसीय ‘राज्योत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है. आज से शुरू होकर ये कार्यक्रम आने वाले तीन दिनों तक चलेगा. सीएम मोहन यादव ने लाल परेड ग्राउंड पर पहुंचकर इस भव्य समारोह का उद्घाटन किया.

तीन दिनों तक चलेगा उत्सव

तीन दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में राज्य के विकास, सांस्कृतिक विरासत और जन-कल्याणकारी पहलों को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा. कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में मशहूर गायिका मोनाली ठाकुर और लोक गायक मामे खान अपनी प्रस्तुतियां दी. सीएम मोहन यादव ने तीन दिवसीय “राज्योत्सव” समारोह के शुभारंभ अवसर पर ऑनलाइन “किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व क्विज” प्रतियोगिता के भोपाल के तीन विजेताओं को पुरस्कृत किया.

कृषक वर्ग के प्रथम विजेता को मिला ट्रैक्टर

इस अवसर पर कृषक वर्ग के प्रथम विजेता संदीप वर्मा को ट्रैक्टर, द्वितीय विजेता सुहानी राजपूत को बुलेट मोटरसाइकिल तथा तृतीय विजेता समीर गौड़ को ई-स्कूटी प्रदान की गई. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ट्रैक्टर की सवारी भी की.

इतना ही नहीं इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि एवं संबद्ध विभागों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया तथा स्टॉल संचालकों से प्रदर्शित उत्पादों, कृषि क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों एवं आधुनिक तकनीकों के संबंध में जानकारी प्राप्त की.

प्रदर्शनी में उन्नत बीज, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, आधुनिक कृषि यंत्र, स्मार्ट सिंचाई तकनीक, एग्री स्टार्टअप तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभागीय उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया. प्रदर्शनी के माध्यम से कृषि क्षेत्र में हो रहे नवाचारों, तकनीकी प्रगति और किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई.

ये भी पढ़ें: ये कैसी सनक! फोन चलाने से रोका तो छोड़ दिया घर, दिल्ली में इस हाल में मिलीं ग्वालियर की 3 सगी बहनें

ज़रूर पढ़ें