‘परिसीमन का विरोध हर सच्चे भारतीय का फर्ज’, एमपी के सभी सांसदों से कमलनाथ की अपील

मध्य प्रदेश में भी परिसीमन को लेकर राजनीति तेज हो गई है. पूर्व सीएम कमलनाथ ने एमपी के विपक्षी सांसदों से इसका विरोध करने की अपील की है.
Congress leader Kamal Nath (File Photo)

कांग्रेस नेता कमलनाथ(File Photo)

सरकार ने परिसीमन बिल पास कराने की पूरी तैयारी कर ली है. डीएमके के समर्थन के बाद से इस बिल का पास होना लगभग तय माना जा रहा है. वहीं दूसरी तरफ विपक्ष लगातार परीसीमन का विरोध कर रहा है, राहुल गांधी समेत तमाम इंडिया ब्लॉक के नेता चेन्नई में स्टालिन से मिलने भी पहुंचे हैं. मध्य प्रदेश में भी परिसीमन को लेकर राजनीति तेज हो गई है. पूर्व सीएम कमलनाथ ने एमपी के विपक्षी सांसदों से इसका विरोध करने की अपील की है.

बिल का विरोध करने की अपील-कमलनाथ

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट साझा कर देश के सभी सांसदों से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर संसद में इस बिल का विरोध करने की अपील की है. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा ‘परिसीमन बिल का विरोध करना हर सच्चे भारतीय का फर्ज है. देश के सभी सांसदों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इसका विरोध करना चाहिए.’

उन्होंने आगे कहा कि ‘हमारे नेता श्री राहुल गांधी ने पूरे देश के सामने इस बिल के पीछे छुपी साज़िश को उजागर कर दिया है. नया परिसीमन लागू होने से भाजपा लोकसभा सीटों का नक्शा इस तरह तैयार कराएगी जिससे उसके विरोधी दलों और मतदाताओं का मत निष्प्रभावी हो जाए. यह भारतीय लोकतंत्र पर हमला है. आइए सब इसके खिलाफ खड़े हो जाएं.’

INDIA ब्लॉक के नेता पहुंचे चेन्नई

उधर चेन्नई में स्टालिन से सोनिया गांधी INDIA ब्लॉक के नेताओं के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए उनसे मिलने पहुंचीं हैं और परिसीमन बिल को लेकर चर्चा चल रही है. स्टालिन पहले ही सार्वजनिक रूप से परिसीमन बिल का समर्थन कर चुके हैं लेकिन अब देखन दिलचस्प होगा कि क्या इंडिया गठबंधन स्टालिन को मना पाती है या नहीं.

उधर राहुल गांधी ने भी ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए स्टालिन और DMK से परिसीमन संविधान संशोधन विधेयकों का विरोध करने की अपील की. राहुल ने अपनी पोस्ट में लिखा था कि ‘इंडिया गठबंधन के वरिष्ठ नेता और मैं थिरु एमके स्टालिन से मिलने चेन्नई जा रहे हैं ताकि उनसे और डीएमके से परिसीमन संविधान संशोधन विधेयकों का विरोध करने की अपील की जा सके.’

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें