संभव नहीं है! शिक्षक अभ्यर्थियों के अनशन के बीच शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह का बयान, जानें क्या कहा?
शिक्षक भर्ती पर मंत्री राव उदय प्रताप सिंह का बयान
MP News: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षक (वर्ग-2) और प्राथमिक शिक्षक (वर्ग-3) में भर्ती के अभ्यर्थियों का पदवृद्धि की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में 21 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरना और भूख हड़ताल जारी है. वहीं शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने सरकार का रुख स्पष्ट किया है.
मंत्री ने कहा कि तकनीकी और कानूनी प्रावधानों को देखते हुए विभाग फिलहाल करीब 18 हजार शिक्षकों की भर्ती कर सकता है. उन्होंने बताया कि अगले दो वर्षों में नियमित रूप से रिक्त होने वाले पदों पर चरणबद्ध तरीके से भर्ती की जाएगी.
भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थी
शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर प्रदेश के अभ्यर्थी पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं. उनका कहना है कि लंबे समय से भर्ती का इंतजार किया जा रहा है और बड़ी संख्या में पद खाली होने के बावजूद नियुक्तियां नहीं हो पा रही हैं. इसी बीच मंत्री के बयान से सरकार की आगामी भर्ती प्रक्रिया को लेकर तस्वीर कुछ साफ हुई है.
खबर को अपडेट किया जा रहा है…