महिला आरक्षण बिल पर BJP-कांग्रेस में पोस्टर वार, MP में सांसद और पूर्व विधायक सोशल मीडिया पर भिड़े

दोनों नेताओं के पोस्टर वार के बीच दोनों पार्टियों के समर्थक भी मैदान में उतर गए और पोस्ट पर कमेंट और शेयर करना शुरू कर दिया.
Poster war is going on between BJP and Congress regarding Women Reservation Bill in Shajapur.

शाजापुर में महिला आरक्षण बिल को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में पोस्टर वार जारी है.

MP News: महिला आरक्षण से जुड़ा बिल लोकसभा में गिरने के बाद पूरे देश में सियासत गरमाई है. सत्ता पक्ष और विपक्ष की तरफ से लगातार तीखी बयानबाजी देखी जा रही है. इसी कड़ी में मध्य प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस में पोस्टर वार देखी जा रही है. शाजापुर जिले में शाजापुर देवास के सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी और कांग्रेस के पूर्व विधायक कुणाल चौधरी के बीच सोशल मीडिया पर जंग छिड़ी हुई है.

फेसबुक पोस्ट में राहुल गांधी को बताया मोस्ट मांटेड

बीजेपी सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने अपने फेसबुक एकाउंट से महिला आरक्षण बिल को लेकर राहुल गांधी पर तंज कसा. अपनी पोस्ट में सांसद ने राहुल गांधी को वांटेड बताया. सांसद ने पोस्टर में राहुल पर नारी सशक्तिकरण पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाया. पोस्टर में लिखा गया कि राहुल गांधी महिला के अधिकारों के मुद्दे पर भ्रम फैलाते हैं. इसके साथ ही कहा गया कि राहुल गांधी को आखिरी बार तीर चलाते हुए देखा गया है.

कांग्रेस नेता ने किया पलटवार

वहीं शाजापुर से बीजेपी सांसद के पोस्टर वाली फेसबुक पोस्ट पर पूर्व विधायक और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने पलटवार किया है. कुणाल चौधरी ने अपने फेसबुक एकाउंट से महेंद्र सिंह सोलंकी को लेकर एक Missing पोस्टर जारी किया. चौधरी ने महेंद्र सिंह सोलंकी पर तंज कसते हुए उन्हें लापता बताया. चौधरी ने लिखा कि महेंद्र सिंह सोलंकी किसानों से डरे हुए हैं. जो खुद किसानों से डरा हुआ है, वो राहुल गांधी को वांटेड बता रहा है.

इतना ही नहीं दोनों पार्टियों के समर्थक भी मैदान में उतर गए और पोस्ट पर कमेंट और शेयर करना शुरू कर दिया. बता दें महिला आरक्षण बिल के लोकसभा में गिरने के बाद से ही बयानबाजी का दौर जारी है. जिन राज्यों में चुनाव हैं जैसे पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु, उन राज्यों में भी अब ये चुनावी मुद्दा बन गया है.

ये भी पढे़ं: Balaghat News: मीटिंग में हंसना और पान चबाना पड़ा भारी, SP ने 2 ASI को तत्काल प्रभाव से किया सस्पेंड

ज़रूर पढ़ें