MP में 1 अप्रैल से लागू होगा सेंट्रल पेंशन प्रोसेसिंग सेल, एक क्लिक में ही होगा निपटारा, पेंशनर्स को मिलेगी बड़ी राहत!

मध्य प्रदेश सरकार ने फैसला लिया है कि पेंशन से जुड़े सभी मामलों को सेंट्रेल सिस्टम से जोड़ा जाएगा. ये प्रणाली एक अप्रैल से लागू हो जाएगी.
Central Pension System will be implemented in MP from April 1.

MP में एक अप्रैल से सेंट्रल पेंशन सिस्टम लागू होगा.

MP News: मध्य प्रदेश में पेंशन से जुड़ी परेशानियों के लिए चक्कर काट रहे लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है. अब पेंशन से जुड़े मामलों के लिए दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. सिर्फ एक क्लिक में ही पेंशन से जुड़ी समस्याओं के समाधान हो जाएंगे. मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में सेंट्रल पेंशन प्रोसेसिंग सेल लागू करने का फैसला किया है. सभी जिलों में ये एक अप्रैल से लागू हो जाएगा.

लाखों पेंशनर्स को मिलेगी राहत

मध्य प्रदेश सरकार ने फैसला लिया है कि पेंशन से जुड़े सभी मामलों को सेंट्रेल सिस्टम से जोड़ा जाएगा. ये प्रणाली एक अप्रैल से लागू हो जाएगी. इससे प्रदेश के लाखों पेंशनर्स को बड़ी राहत मिलेगी. इसके लिए सरकार ने पेंशन, भविष्य निधि एवं बीमा संचालनालय में स्पेशल सेल का गठन किया है. बताया जा रहा है कि हर जिले में सेंट्रलाइज सिस्टम लागू होने के बाद पेंशनर्स को अपनी समस्याओं के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने होंगे बल्कि सिर्फ एक क्लिक के जरिए ही समाधान हो जाएगा. इसके साथ ही सिस्टम में ज्यादा पारदर्शिता आएगी.

हर संभाग के लिए अलग प्रभारी नियुक्त

इस सेंट्रल पेंशन प्रोसेसिंग सेल को लागू करने के लिए संभाग स्तर पर कामों को बांटा गया है. हर संभाग के लिए अलग प्रभारी और अधिकारी नियुक्त किए गए हैं. जिससे कि ऊपरी स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जा सके. पेंशन से जुड़े मामलों में आने वाली परेशानियों में टेस्टिंग और क्रियान्वयन के लिए अलग-अलग अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी गई है.

भोपाल संभाग के लिए रामसेवक मीना अप्रूवल और विजेंद्र पुष्पद क्रिएटर बनाए गए हैं. इसी तरह इंदौर संभाग के लिए भावेश कांत सिन्हा अप्रूवल और मधुबाला मुजाल्दे क्रिएटर, जबलपुर संभाग के लिए राबिन सैमुअल अप्रूवल और आहिना जैन क्रिएटर, उंज्जैन संभाग के लिए मिर्जा बशीर बेग को अप्रूवल और राखी उइके क्रिएटर बनाया गया है. वहीं ग्वालियर संभाग के लिए हरिदयाल जटोला को अप्रूवल और तरुण गौड़ को क्रिएटर, रीवा संभाग के लिए राजेंद्र रावत को अप्रूवल और नवीन उइके को क्रिएटर और इसी तरह सागर संभाग में शोएब खान को अप्रूवल और पायल ओसवाल को क्रिएटर के पद पर तैनात किया गया है.

ये भी पढे़ं: MP News: एमपी में चुनावी चंदे का असंतुलन, एडीआर की रिपोर्ट से हुआ बड़ा खुलासा, 97% राशि बीजेपी को, कांग्रेस को सिर्फ 2.5%

ज़रूर पढ़ें