दतिया में कांग्रेस किस प्‍लान-B पर कर रही काम? पुरानी गलतियों मिला सबक, कौन हो सकता है प्रत्याशी

Datia Assembly by-election: दतिया विधानसभा में हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस अब अपनी पुरानी गलतियों को दोहराना नहीं चाहती है. यही वजह है कि वह प्लान बी पर काम कर रही है.
Datia Assembly by-election

Datia Assembly by-Election: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में तमाम दल अपनी तैयारियां तेज कर चुके हैं. तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस अपनी पुरानी गलतियों को दोहराना नहीं चाहती है. यही वजह है कि इस बार कुछ ज्यादा ही ध्यान रखा जा रहा है. मुख्य प्रत्याशी के साथ-साथ प्लान बी का इस्तेमाल कांग्रेस करेगी, मतलब यह डमी फॉर्म भरवाया जाएगा.

कांग्रेस पहले भी अपनी ही गलतियों के कारण उसका खामियाजा भुगत चुकी है. चाहे राज्‍यसभा चुनाव हो या फिर इंदौर लोकसभा चुनाव हो. यहां डमी फॉर्म न भरे जाने के कारण कांग्रेस को चुनाव से ही बाहर होना पड़ा है. इन्हीं गलतियों को ध्‍यान में रखते हुए कांग्रेस ने फैसला किया है. दतिया में मुख्य प्रत्याशी के साथ डमी फॉर्म भी भराया जाएगा.

दतिया में अगर किसी भी तरह की चूक होती है, या  फिर किसी भी हालत में प्रत्याशी पीछे हट सकता है. तो कांग्रेस अपने डमी प्रत्याशी को ही चुनाव लड़ाएगी. इस बात की पुष्टि  पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल ने भी कर दी है.

कब घोषित होंगे प्रत्याशी, किसको मिलेगा मौका?

कांग्रेस और बीजेपी मुख्य तौर पर इस सीट पर मुकाबला इन दोनों के बीच ही है. इसके अलावा आजाद समाज पार्टी से दामोदर यादव अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. उनके अलावा बीजेपी और कांग्रेस में इस समय टिकट को लेकर मंथन चल रहा है. ऐसा माना जा रहा है कि दोनों ही दल एक दो दिन में उम्मीदवार घोषित कर सकते हैं. बीजेपी की तरफ से लगभग यह तय माना जा रहा है कि इस बार भी यहां से  डॉ. नरोत्तम मिश्रा ही चुनाव लड़ सकते हैं.

प्रत्याशियों की दौड़ में कांग्रेस की तरफ से राजेंद्र भारती की पत्नी का नाम सबसे आगे चल रहा है, जबकि अवधेश नायक और घनश्याम सिंह भी दावेदारों की सूची में हैं. राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो यह उपचुनाव दोनों दलों की प्रतिष्ठा से जुड़ चुका है.  यही वजह है कि हर किसी की नजर दतिया में होने वाले इस चुनाव पर टिकी हुई हैं.

दिग्गज नेताओं ने दतिया में संभाला मोर्चा

कांग्रेस हो या बीजेपी दोनों ही राजनीतिक दलों के दिग्गज नेताओं ने अभी से ही दतिया कूच करना शुरू कर दिया है. इसमें सबसे पहले कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पहुंचे थे. जहां उन्‍होंने जनता से अपील की है कि इस बार आपको न्याय करना है. तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी ने भले ही उम्मीदवार के नाम का ऐलान न किया हो लेकिन नरोत्तम मिश्रा और उनके समर्थन अभी से ही क्षेत्र में एक्टिव हो गए हैं. 

ये भी पढ़ें:CM मोहन यादव पीथमपुर को कल देंगे करोड़ों की सौगात, लियूगोंग इंडिया की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का करेंगे भूमि-पूजन

ज़रूर पढ़ें