MP News: निवाड़ी की बेटी को कृतज्ञता फाउंडेशन ने किया सम्मानित, कामिनी कुशवाहा का नवोदय विद्यालय में हुआ है चयन

असाटी गांव के एक गरीब ड्राइवर की बेटी कामिनी कुशवाहा का चयन नवोदय विद्यालय के लिए हुआ है, जिसको लेकर आज कृतिका फाउंडेशन के सभी संस्थापक दिल्ली से नेवाड़ी बच्ची को सम्मानित करने के लिए पहुंचे थे.
Niwari's daughter Kamini Kushwaha was selected in Navodaya Vidyalaya.

निवाड़ी की बेटी कामिनी कुशवाहा का नवोदय विद्यालय में चयन हुआ.

MP News: शनिवार को निवाड़ी के ग्राम असाटी में कृतज्ञता फाउंडेशन के माध्यम से उस बेटी कामिनी कुशवाहा को सम्मानित किया गया, जिसका नवोदय विद्यालय परीक्षा में चयन हुआ है. इस बेटी के चयन होने में कृतज्ञता फाउंडेशन के शिक्षकों का बड़ा योगदान है.

गरीब की बेटी ने नवोदय विद्यालय की परीक्षा पास की

असाटी गांव के एक गरीब ड्राइवर की बेटी कामिनी कुशवाहा का चयन नवोदय विद्यालय के लिए हुआ है, जिसको लेकर आज कृतिका फाउंडेशन के सभी संस्थापक दिल्ली से यहां उस बच्ची को सम्मानित करने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान बड़ी संख्या में गांव के ग्रामीण भी उपस्थित रहे. कृतज्ञता संस्था में इन सभी बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान करने वाले शिक्षक नरेश कुमार अहिरवार देवेंद्र अहिरवार और सुभाष कुमार की बड़ी भूमिका रही है. वहीं कामिनी के पिता ने भी बेटी के चयन पर खुशी का इजहार किया है.

कृतज्ञता फाउंडेशन के टीचर बच्चों को कर रहे जागरुक

यह शिक्षक आसपास के गांव के बच्चों को पहले इस नवोदय विद्यालय की पढ़ाई करने से क्या लाभ है, उसके बारे में बताते हैं. उनके अभिभावकों को समझते हैं फिर बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने के लिए तैयार करते हैं. ऐसे 10 से 15 गांव के बच्चों को यह शिक्षक जागरुक कर रहे हैं और शिक्षा दे रहे हैं.

ये भी पढे़ं: नवरात्र के बीच इंदौर की सियासत में घमासान, महिला सम्मान को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच छिड़ी बहस

ज़रूर पढ़ें