Gwalior: ‘अन्य लड़कों के साथ चलता था चक्कर’, सरेंडर के बाद पति ने लगाए आरोप, पलक रजक डेथ केस में बड़ा ट्विस्ट

Gwalior: ग्वालियर की रील क्वीन पलक रजक मौत केस में एक नया मोड़ सामने आया है. इस केस में मुख्य आरोपी पलक रजक के पति ने शनिवार के ग्वालियर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया.
Palak Rajak Suicide Case

पलक रजक डेथ केस

Gwalior: ग्वालियर की रील क्वीन पलक रजक मौत केस में एक नया मोड़ सामने आया है. इस केस में मुख्य आरोपी पलक रजक के पति ने शनिवार के ग्वालियर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. सरेंडर करने के साथ-साथ अमित रजक ने दावा किया है कि वह पूरी तरह से बेकसूर है इतना ही नहीं उसने पलक रजक पर कई सनसनीखेज आरोप भी लगाए हैं. अमित रजक का आरोप है कि पलक के अन्य लड़कों के साथ संबंध थे. उसने पुलिस को साक्ष्य के तौर पर पलक की आपत्तिजनक चैट, फोटो और वीडियो भी सौंपे हैं.

अमित के मुताबिक हो सकता है कि पलक ने निजी विवादों के कारण आत्महत्या की है. अमित ने पलक के परिवार को लेकर कहा कि वो सिर्फ पैसे के लालच में दहेज के झूठे आरोप लगा रहे हैं. बता दे कि पलक और अमित की शादी अप्रैल 2025 में हुई थी.

एयरफोर्स में करती थी काम

अमित एयरफोर्स में एक आउटसोर्स कर्मचारी के रूप में कार्यरत है. दूसरी तरफ, पलक के परिवार का आरोप है कि शादी के बाद से ही सास और देवर कार की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे.

खुद को पलक की ननद बताने वाली लता ने ससुराल पक्ष का बचाव करते हुए पलक पर नशे और हिंसक व्यवहार के आरोप लगाए हैं. लता ने आरोप लगाया है कि पलक गांजा और बियर पीती थी साथ ही कई लड़कों के साथ भी घूमती थी.

सास और देवर अब भी फरार

वहीं पुलिस के अनुसार पलक की मौत के बाद मायके पक्ष के लोगों ने बयान दिया था कि ससुराल वाले दहेज में गाड़ी की मांग को लेकर लगातार दवाब बना रहे थे. शुरुआती तौर पर पलक के पति अमित, मीर(सास) और आकाश(देवर) के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. अमित को सरेंडर के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं अन्य दो आरोपी सास आर देवर अब भी फरार है.

ये भी पढे़ं: पति ने पत्नी का किया कन्यादान, ठगी करने के लिए दूसरे युवक से करवाई शादी; लूट से पहले ही लुटेरी दुल्हन का ऐसे हुआ पर्दाफाश

ज़रूर पढ़ें