सिवनी के बाद भिंड TI ने दिखाया वर्दी का रौब, चैंबर में बैठकर फरियादी को दी गालियां, मारपीट का भी आरोप

MP News: भिंड जिले से एक थाना प्रभारी (TI) की बदसलूकी का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, भिंड के मऊ थाने में पदस्थ टीआई रघुवीर मीणा ने अपने ही चैंबर में बैठकर फरियादियों पर गालियों की बरसात कर दी.
TI's video goes viral

टीआई का वीडियो वायरल

MP News: मध्य प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. सिवनी में गांजा रखकर झूठे केस में फंसाने से जुड़े एएसपी के विवाद के बाद, अब भिंड जिले से एक थाना प्रभारी (TI) की बदसलूकी का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, भिंड के मऊ थाने में पदस्थ टीआई रघुवीर मीणा ने अपने ही चैंबर में बैठकर फरियादियों पर गालियों की बरसात कर दी.

बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद के एक मामले को लेकर दोनों पक्ष थाने पहुंचे थे. समस्या सुनने और समाधान करने के बजाय टीआई साहब अपना आपा खो बैठे और उन्होंने खुलेआम मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां देनी शुरू कर दीं. इतना ही नहीं, उन्होंने फरियादियों को लट्ठ बजाने मारपीट करने की धमकी भी दी.

टीआई पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप

दरअसल, पूरे मामले में परिवार का आरोप है कि उनके साथ टीआई ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया है. इसके अलावा डंडो से मारने की धमकी भी दी है. उनका कहना है कि पुलिस थाने में परिवार को मदद मिलने के बजाय धमकियां मिली हैं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भी देखा जा सकता है कि परिवार को व‍ीडियो दिखाते हुए थाना प्रभारी उनको धमकी दे रहे हैं और गंदी-गंदी गालियां भी दे रहे हैं.

सिवनी में कपल को धमका रहे थे एएसपी

हाल ही में मध्‍य प्रदेश के सिवनी से भी एक ऐसा मामला सामने आया था, जिसने पूरे पुलिस महकमे पर सवाल खड़े कर दिए थे. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखा की किस तरह से एएसपी दिपक मिश्रा एक होटल में कपल को धमका रहे थे और कह रहे थे कि इन‍के बैग में गांज रख दो और केस बना दो. हालांकि इस मामले के सामने आने के बाद सीएम मोहन यादव ने बड़ा एक्शन लिया और एएसपी, एसडीओपी और टीआई समेत छह पुलिसकर्मी को सस्‍पेंड कर दिया.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें