BJP ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त से की जीतू पटवारी की शिकायत, मतदाताओं में भ्रम और तनाव फैलाने का आरोप
PCC चीफ जीतू पटवारी(File Photo)
Datia By Election: दतिया विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने अपनी पूरी जान झोंक दी है. दोनों ही पार्टियों को दिग्गज नेता इन दिनों दतिया की धरती पर अपने प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए लगातार प्रचार में जुटे हुए हैं. दतिया उपचुनाव दोनो ही राजनीतिक दलों के लिए साख की लड़ाई बन चुका है. कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बीते दिनों चुनावी प्रचार में कई ऐसे बयान दिए जिन पर भाजपा ने आपत्ति जताई है.
तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग
भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयानों पर आपत्ति जताते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त शिकायत की है. बीजेपी ने जीतू पटवारी पर मुख्यमंत्री और शासकीय संस्थाओं पर तथ्यहीन आरोप लगाने का आरोप लगाया गया है. कांग्रेस अध्यक्ष के बयानों को भ्रामक और आचार संहिता के विपरीत बताया है और आरोप लगाया है कि जीतू पटवारी मतदाताओं में भ्रम और तनाव फैलाने फैला रहे हैं. भाजपा ने दतिया में कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताते हुए इस मामले पर चुनाव आयोग से तत्काल जांच और कार्रवाई करने की मांग की है.
भाजपा का दावा
दतिया में जीतू पटवारी के चुनाव प्रचार और प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है. भाजपा का दावा है कि प्रतिबंध लगाने से क्षेत्र के मतदाता निर्भीक, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. जीतू पटवारी के खिलाफ भाजपा की इस आक्रामक शिकायत के बाद दतिया उपचुनाव का सियासी माहौल और अधिक गर्मा गया है. अब सभी की निगाहें चुनाव आयोग के अगले कदम पर टिकी हैं.
ये भी पढे़ं- हॉकी वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, मध्य प्रदेश के विवेक सागर प्रसाद को मिली जगह