‘अदालत का सम्मान नहीं करते’, BJP विधायक प्रीतम लोधी के बेटे ने कोर्ट में किया सरेंडर, बोला- पहली बार गलती हुई
BJP विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी ने ग्वालियर कोर्ट में किया सरेंडर
MP News: शिवपुरी के पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम सिंह लोधी के बेटे दिनेश लोधी ने ग्वालियर जिला कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. न्यायालय ने उन्हें जेल भेज दिया हैं. दिनेश के खिलाफ स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था. विधायक पुत्र पर हत्या के प्रयास से जुड़ा मामला दर्ज है. पेशी पर ना आने पर अदालत ने उन्हें फरार घोषित किया था. इसके साथ ही उन्हें फटकार लगाई है.
‘अदालत का सम्मान नहीं करते हैं’
दरअसल, दिनेश लोधी ने स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी होने के 41वें दिन ग्वालियर जिला कोर्ट में सरेंडर कर दिया. न्यायालय ने कहा कि आप अदालत का सम्मान नहीं करते हैं और तारीखों पर नहीं आते हैं. इस पर दिनेश लोधी ने कहा कि पहली बार गलती हुई है. भविष्य में इस तरह की गलती नहीं करूंगा. इसके बाद कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया.
अपडेट जारी है…



