‘हर जगह दिख रहे हैं…’, कोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार, जीतू पटवारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, जानें क्या है मामला

Jitu Patwari Arrest Warrant: ग्वालियर की MP MLA कोर्ट ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. अदालत ने पुलिस को फटकार भी लगाई है. इसके साथ ही पटवारी को हर हाल में पेश करने के निर्देश दिए हैं.
jitu patwari

जीतू पटवारी

Jitu Patwari Arrest Warrant: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है. ग्वालियर की MP-MLA कोर्ट ने वारंट जारी किया है. साल 2024 के मामले में उन्हें समन जारी किया गया था और अदालत में पेश होने के लिए कहा गया था. इस मामले में अगली सुनवाई 27 जुलाई को होगी.

कोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार

MP MLA कोर्ट ने इस मामले में मध्य प्रदेश पुलिस को फटकार लगाई है. मजिस्ट्रेट ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि पटवारी चर्चित नेता हैं. उनके बयान अखबारों में छपते रहते हैं. इसके बाद भी पुलिस ये रिपोर्ट दे रही है कि वे मिल नहीं रहे हैं. इसके साथ ही कहा कि वे हर जगह तो दिख रहे हैं. पुलिस को ही क्यों नहीं मिल रहे हैं? कोर्ट ने भिंड पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए हैं कि हर हाल में कोर्ट में उनकी उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए.

सुनवाई के दौरान पुलिस ने न्यायालय को बताया था कि जीतू पटवारी नहीं मिल रहे हैं. इसे लेकर ही अदालत ने पुलिस को जमकर फटकार लगाई है.

ये भी पढ़ें: MP में बिजली उपभोक्ताओं को राहत! फ्यूल कॉस्ट सरचार्ज 1.10 फीसदी हुआ, अब इतने रुपये का होगा फायदा

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ये पूरा मामला साल 2024 में हुए लोकसभा चुनाव से जुड़ा है. पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के खिलाफ भिंड जिले के उमरी थाने में मामला दर्ज करवाया गया था. बहुजन समाज पार्टी के नेता अशोक गुप्ता ने उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया था. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने BSP प्रत्याशी देवाशीष पर गंभीर आरोप लगाए थे. कहा था कि उनकी बीजेपी के साथ सांठगांठ है. इसके बाद 4 मई 2024 को पटवारी के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी.

ज़रूर पढ़ें