Morena: सड़क पर तड़प रही महिला के लिए फरिश्ता बनी निर्भया मोबाइल, महिला SI लक्ष्मी भदौरिया ने पहुंचाया जिला अस्पताल

Morena: मुरैना शहर में आज पुलिस का मानवीय और संवेदनशील चेहरा देखने को मिला. सड़क पर तड़प रही महिला को SI लक्ष्मी भदौरिया ने जिला अस्पताल पहुंचाया है.
Morena News

महिला SI ने पहुंचाया अस्पताल

इनपुट-मनोज शर्मा

Morena: मुरैना शहर में आज पुलिस का मानवीय और संवेदनशील चेहरा देखने को मिला. गांधी कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय सुरभि जैन पत्नी मनीष जैन को स्कूटी से मंदिर जा रही थीं. जैसे ही वह एमएस रोड स्थित जीवाजीगंज पुलिया के पास पहुंचीं, तभी एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने लापरवाही से कट मार दिया. अचानक संतुलन बिगड़ने से स्कूटी सड़क पर गिर गईं और सुरभि घायल हो गईं.

निर्भया मोबाइल बनी फरिश्ता

इसी दौरान गश्त पर निकली निर्भया मोबाइल मौके से गुजर रही थी. महिला सब इंस्पेक्टर लक्ष्मी भदौरिया ने बिना देर किए वाहन रुकवाया और चालक राजकुमार व आरक्षक किशन कटारा के साथ मिलकर घायल महिला को सुरक्षित उठाकर सरकारी वाहन में बैठाया. टीम ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने उनका प्राथमिक उपचार किया.

परिजन भी पहुंच गए अस्पताल

सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए. समय पर इलाज मिलने से महिला की हालत सामान्य रही और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें परिजनों के साथ घर भेज दिया गया. परिजनों ने निर्भया मोबाइल टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस की तत्परता से बड़ी परेशानी टल गई. इस घटना के बाद शहर में महिला सब इंस्पेक्टर लक्ष्मी भदौरिया और उनकी टीम की संवेदनशीलता की जमकर सराहना हो रही है. लोगों का कहना है कि ऐसी मानवीय पहल पुलिस के प्रति भरोसा और सम्मान दोनों बढ़ाती है.

ये भी पढ़ें: बालाघाट टू केदारनाथ, नौकरी छोड़ धार्मिक यात्रा पर निकले दो दोस्त, एक कर रहा ‘दंडवत प्रणाम’, दूसरा पैदल चलकर उठा रहा सामान

ज़रूर पढ़ें