Morena News: तहसीलदार नरेश शर्मा किसान बनकर पहुंचे, अनियमितता मिलने पर खाद दुकान सील
तहसीलदार ग्राहक बनकर दूकान पहुंचें
इनपुट-मनोज शर्मा
Morena News: मुरैना कलेक्टर लोकेश जांगिड़ द्वारा सभी निजी खाद विक्रेताओं को किसानो को तत्काल खाद वितरण करने के निर्देश दिए गए है. तहसील अम्बाह मे सुबह 8 बजे से थाना परिसर मे तहसीलदार नरेश शर्मा की उपस्थिति मे मार्के फ़ेद द्वारा नियमित रूप से खाद का वितरण किया जा रहा है.
ग्राहक बनकर दुकान पहुंचें तहसीलदार मकरंद शर्मा
शनिवार को खाद वितरण की ड्यूटी के दौरान तहसीलदार नरेश शर्मा को एक कृषक मकरंद शर्मा द्वारा शिकायत की गई कि उनकी पत्नी के नाम का इ-टोकन जारी होने के बाद भी नीरज उपाध्याय खाद बीज भंडार द्वारा खाद नहीं दिया जा रहा है और पिछले 3 दिनों से दुकान बंद है. सूचना मिलने पर तहसीलदार नरेश शर्मा स्वयं किसान बनकर नीरज उपाध्याय खाद वितरण केंद्र पर पहुंचे, जहां दुकान बंद मिली.
निरीक्षण के दौरान भरपूर मात्रा मे डी ए पी पाया गया
जब दुकान खुलवाकर खाद देने को कहा गया तो खाद की अनुपलब्धता बताकर वापस लौटाया गया. इसके बाद तहसीलदार नरेश शर्मा ने एस ए डी ओ अम्बाह महेश किरार, राजस्व विभाग के पटवारी एवं थाना अम्बाह के बल के साथ दुकान खुलवाकर निरीक्षण किया, जहां भरपूर मात्रा मे डी ए पी एवं अन्य खाद उपलब्ध था.
दुकान को सील्ड किया गया
खाद विक्रेता द्वारा दुकान बंद रखने, इ-टोकन वाले किसानो को खाद प्रदान ना करने एवं खाद वितरण मे अनियमितता करने के कारण दुकान को तत्काल सील किया गया. तहसीलदार नरेश शर्मा द्वारा बताया गया कि दुकान का लाइसेंस निरस्त करने के लिए प्रतिवेदन कलेक्टर मुरैना को भेजा जायेगा, साथ ही तहसील अम्बाह मे कृषकों को सही समय पर और उचित मूल्य पर खाद वितरण ना करने वाले दुकानदारों एवं सोसाइटी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी.
ये भी पढ़ें-खंडवा में आफत की बारिश, लगातार दूसरे दिन बंद रहेंगे स्कूल, कलेक्टर ने सख्त आदेश किए जारी
तहसीलदार ने शिकायत के लिए अपना नंबर दिया
तहसीलदार नरेश शर्मा ने तहसील अम्बाह के कृषकों के लिए अपना मोबाइल नम्बर 9174952120 भी जारी किया है, जहां किसान खाद वितरण के अधिक मूल्य, खाद प्रदान ना करने एवं दुकान ना खुलने सम्बंधित शिकायत कर सकते है.