मुरैना में यातायात नियमों की अनदेखी! वैन में क्षमता से ज्यादा यात्रियों को बैठाया जा रहा, हादसे की आशंका

Morena News: स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह खुलेआम यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है. सड़क पर दौड़ रही इस वैन में किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन इसके बावजूद नियमों का पालन नहीं कराया जा रहा है.
Morena passengers exceeding capacity being loaded into van

मुरैना में यातायात नियमों की अनदेखी

Morena News: (मनोज शर्मा की रिपोर्ट) मध्य प्रदेश के मुरैना से डरा देने वाली तस्वीर सामने आई है. जहां एक यात्री वैन में क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाया गया. वाहन के अंदर ही नहीं बल्कि छत पर भी लोगों को बैठाया गया. इस तस्वीर के सामने आने के बाद लोग सवाल पूछ रहे हैं और अपनी सुरक्षित यात्रा की बात कर रहे हैं.

यातायात नियमों की अनदेखी

जिले में यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है, जिससे लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है. ताजा मामला जौरा रोड स्थित मां-बेटी चौराहे के पास का है. जहां एक स्कूल वैन में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने के साथ-साथ वैन की छत पर भी लोगों को बैठाकर ले जाया जा रहा है.

स्थानीय लोगों का क्या कहना है?

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह खुलेआम यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है. सड़क पर दौड़ रही इस वैन में किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन इसके बावजूद नियमों का पालन नहीं कराया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: MP News: मुरैना में 49 करोड़ की सड़क बनी हादसों का कारण, जर्जर सड़क पर फिसली बाइक, 4 साल की मासूम समेत मां घायल

हादसों की आशंका बनी रहती है

ऐसे मामलों पर समय रहते कार्रवाई नहीं होने से हादसों की आशंका लगातार बनी रहती है. अब देखने वाली बात यह होगी कि संबंधित परिवहन विभाग और यातायात पुलिस इस मामले का संज्ञान लेकर जिम्मेदारों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है.