Morena: 20 रुपये एक्स्ट्रा नहीं दिए तो बरसाए लात-घूंसे! SAF पेट्रोल पंप स्टाफ पर ऑटो चालक की पिटाई का आरोप
मुरैना: ऑटो चालक से मारपीट
Morena Crime News: शहर के SAF पेट्रोल पंप पर एक ऑटो चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि ऑटो चालक अपनी गाड़ी में CNG गैस भरवाने पहुंचा था. CNG भरवाने के बाद उसने ऑनलाइन भुगतान कर दिया, लेकिन जब पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने उससे 20 रुपये अतिरिक्त मांगे और चालक ने पैसे देने से इनकार किया, तो उसके साथ मारपीट कर दी गई.
ऑटो चालक का क्या कहना है?
पीड़ित ऑटो चालक का आरोप है कि पेट्रोल पंप पर CNG भरवाने वाले चालकों से निर्धारित राशि के अलावा 20 रुपये अतिरिक्त लिए जाते हैं. चालक के मुताबिक, उसने अतिरिक्त रकम देने से मना किया तो पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए थप्पड़ और लात से मारपीट की.
पहले भी हुईं इस तरह की घटनाएं
चालक ने दावा किया कि इस तरह की घटनाएं पहले भी तीन-चार बार अन्य ऑटो चालकों के साथ हो चुकी हैं. घटना के बाद पेट्रोल पंप पर अतिरिक्त रकम लिए जाने और विरोध करने पर मारपीट के आरोपों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. मामले में अब जिम्मेदार अधिकारियों की कार्रवाई पर नजर है. यदि अतिरिक्त राशि वसूली जा रही थी, तो इसकी वैधता क्या है और मारपीट के आरोपों की सच्चाई क्या है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.
ये भी पढ़ें: Morena: मृतकों के जॉबकार्ड में ‘फर्जी मजदूर’! ग्रामीणों का दावा- जिन्हें शामिल किया गया वे गांव के नहीं