Gwalior: लिफ्ट में फंसे नरोत्तम मिश्रा, मची अफरा-तफरी, रेस्क्यू का वीडियो हो रहा वायरल
ग्वालियर: लिफ्ट में फंसे पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा
Former MP Home Minister Rescue: मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा सोमवार (12 अक्टूबर) शाम एक इमारत की लिफ्ट में फंस गए. तकनीकी खराबी होने से लिफ्ट दो फ्लोरों के बीच रुक गई. इससे वहां हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी हो गई. बाद में टेक्नीशियन और रेस्क्यू टीम को बुलाया गया. नरोत्तम मिश्रा को सुरक्षित बाहर निकाला गया.
उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे
जानकारी के मुताबिक दतिया से पूर्व विधायक डॉ. नरोत्तम मिश्रा ‘ग्वालियर नंबर 01 स्पोकन इंग्लिश क्लासेस’ की ब्रांच का उद्घाटन करने लश्कर क्षेत्र में जयेंद्रगंज पहुंचे थे. यहां वे उद्घाटन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आए थे. शाम के समय मिश्रा कुछ साथियों के साथ पहले से तीसरे फ्लोर जा रहे थे. लिफ्ट जैसे ही पहले से दूसरे फ्लोर की ओर बढ़ी तो तकनीकी खराबी के कारण झटके से बंद हो गई.
लिफ्ट तकनीकी खराबी के कारण झटके से पहले और दूसरे फ्लोर के बीच फंस गई. इससे डॉ. नरोत्तम मिश्रा और अन्य लोग उसी में फंस गए. इससे वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया. टेक्नीशियन और रेस्क्यू टीम को बुलाया गया.
ये भी पढ़ें: MP में 27% OBC आरक्षण पर SC जाएगी सरकार! CM मोहन यादव ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से की मुलाकात
15 मिनट तक फंसे रहे
मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने लिफ्ट में फंसे बीजेपी नेता समेत अन्य लोगों को निकालने की कोशिशें शुरू कर दी. करीब 10 से 15 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद पूर्व गृह मंत्री को लिफ्ट का दरवाजा खोलकर बाहर निकाला गया. इस दौरान वहां आयोजक, पूर्व गृह मंत्री के सुरक्षाकर्मी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे. इस पूरे वाकये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.