MP News: मुरैना में दो जॉब कार्डों पर एक ही मजदूर का फोटो, मनरेगा योजना में गड़बड़ी पर उठे सवाल

MP News: मुरैना विकासखंड की ग्राम पंचायत इमलिया में मनरेगा योजना को लेकर एक के बाद एक कथित अनियमितताओं के मामले सामने आ रहे हैं. अब
2. Photograph of the same person on the job card.

2 जॉब कार्ड में एक ही व्‍यक्ति का फोटो

रिपोर्ट – मनोज शर्मा

MP News: मुरैना विकासखंड की ग्राम पंचायत इमलिया में मनरेगा योजना को लेकर एक के बाद एक कथित अनियमितताओं के मामले सामने आ रहे हैं. अब दो अलग-अलग जॉब कार्डों पर एक ही व्यक्ति का फोटो लगे होने का मामला सामने आया है. ग्रामीणों ने मामले की जांच की मांग करते हुए कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ से शिकायत की है.

जॉब कार्डों में एक ही व्‍यक्ति का फाेटो

जानकारी के अनुसार, इमलिया पंचायत में शैलेंद्र श्रीवास और हेमंत शर्मा के नाम से बने जॉब कार्डों पर एक ही व्यक्ति का फोटो दिखाई दे रहा है. ग्रामीणों का आरोप है कि दोनों जॉब कार्डों के माध्यम से मनरेगा में मजदूरी की राशि भी निकाली गई है. इससे मनरेगा के रिकॉर्ड और मजदूरी भुगतान की प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में इससे पहले भी जॉब कार्डों में कथित तौर पर फर्जी मजदूरों के नाम जोड़कर मनरेगा की राशि निकाले जाने की शिकायतें सामने आ चुकी हैं, जिसकी जांच अभी चल रही है. इसी बीच दो अलग-अलग जॉब कार्डों पर एक ही मजदूर का फोटो सामने आने से पंचायत में मनरेगा कार्यों की निगरानी और सत्यापन व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं.

गड़बड़ी मिलने पर जिम्मेदार पर होगी कार्रवाई

ग्रामीणों ने मांग की है कि दोनों जॉब कार्डों का भौतिक सत्यापन कराया जाए और मजदूरी भुगतान से जुड़े रिकॉर्ड, मस्टर रोल तथा बैंक खातों की जांच की जाए. उनका आरोप है कि यदि जांच में गड़बड़ी साबित होती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.

अब देखना होगा कि शिकायत के बाद प्रशासन इस मामले की जांच किस स्तर पर कराता है और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर क्या कार्रवाई होती है. फिलहाल, दो जॉब कार्डों पर एक ही फोटो का मामला इमलिया पंचायत में मनरेगा व्यवस्था पर नए सवाल खड़े कर रहा है.

ये भी पढे़ं- Morena: जरा सी बारिश में जलमग्न हुआ बैरियर चौराहा, प्रशासन के दावों की खुली पोल, जलनिकासी के लिए कोई रास्‍ता

ज़रूर पढ़ें