Morena: नगर निगम की लापरवाही से परेशान हुई जनता, पीएम आवास योजना समेत कई मुद्दों की शिकायत के बाद भी आंखें बंद

Morena News: कई महीनों से निर्माण कार्यों, सीवरेज और चंबल वाटर प्रोजेक्ट, प्रधानमंत्री आवास योजना, कायाकल्प योजना, साफ-सफाई में हुई अनियमितताओं की शिकायतें की गईं, लेकिन नगर निगम प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों कर्मचारियों ने आंखें बंद कर लीं.
Municipal Corporation Morena

नगर पालिक निगम मुरैना

रिपोर्ट- मनोज शर्मा

Morena News: मुरैना नगर पालिक निगम में भ्रष्टाचार की शिकायतें करना अब सिर्फ एक औपचारिकता बनकर रह गई है. पिछले कई महीनों से निर्माण कार्यों, सीवरेज और चंबल वाटर प्रोजेक्ट, प्रधानमंत्री आवास योजना, कायाकल्प योजना, साफ-सफाई में हुई अनियमितताओं की शिकायतें की गईं, लेकिन नगर निगम प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों कर्मचारियों ने आंखें बंद कर लीं.

पूर्व पार्षद दिलीप सिंह राठौर द्वारा लगातार शिकायत दर्ज कराई गई दिनांक 29.05.2026 को 6 बिंदुओं पर भूत-प्रेत पकड़ो सड़क बचाओ अभियान के समापन पर SDM मुरैना को मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन के नाम ज्ञापन में विस्तृत शिकायत दी थी.

47 दिन बाद आए पत्र क्रमांक PIU/2026/2835 दिनांक 16.07.2026 में सिर्फ खानापूर्ति हुई, आयुक्त द्वारा गठित जांच समिति द्वारा अभी तक कोई जांच नहीं करना भी भ्रष्टाचार के संरक्षण को दर्शाता है. न जांच, न मौके का निरीक्षण, न कोई कार्रवाई.

नगर निगम की 4 बड़ी लापरवाहियां

  • शिकायतों की अनदेखी: शिकायतों की जांच समिति बनीं लेकिन जांच रिपोर्ट आज तक नहीं दी गई. फाइलें बंद कर दी गईं.
  • गुणवत्ता से खिलवाड़: करोड़ों की सड़कें 6 महीने में उखड़ गईं. ठेकेदार को भुगतान, जनता को गड्ढों की सौगात.
  • सीवरेज फेल: सीवरेज 1.0 ‘पूर्ण’ बताई जा रही है, पर रोज सीवर जाम और गंदा पानी सड़कों पर.
  • चंबल प्रोजेक्ट की दुर्दशा: वार्ड 1 से 47 तक सड़कें, नालियां और पाइपलाइन तोड़कर छोड़ दी गईं. मरम्मत के नाम पर लीपापोती.

नगर निगम मुरैना के जिम्मेदार अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा भ्रष्टाचार पर पर्दा डाल कर दोषियों को बचाया जा रहा है एवं नगर सनिगम की यह लापरवाही सीधे-सीधे भ्रष्टाचारियों को बचाने का काम कर रही है. जब शिकायतकर्ता को ही गुमराह किया जाएगा तो पारदर्शिता कैसे आएगी?

शिकायत के लिए जिला अधिकारी से करेंगे मुलाकात

नगर निगम मुरैना में अभी तक दी गई शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं करने को लेकर दिनांक 24/07/2026 शुक्रवार को जिला अधिकारी से मुलाकात करेंगे , पुर्व पार्षद दिलीप सिंह राठौर द्वारा कहा कि यदि स्वतंत्र जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो लोकायुक्त, नगरीय प्रशासन विभाग विभाग भोपाल और राज्य सूचना आयोग में शिकायत के साथ-साथ पुनः ‘चश्मा आंदोलन’ दाल आटा चावल आनंदौलन, भूत-प्रेत पकड़ो सड़क बचाओ अभियान चलाकर कर पूरे शहर में जनजागरण किया जाएगा.

ये भी पढे़ं- MP News: एक बार फिर गरमाया 103 अपात्र कर्मचारियों का मामला, हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी नियमों के उल्‍लंघन का आरोप

ज़रूर पढ़ें