MP News: प्रेमी संग जा रही थी पत्नी, पति ने कर लिया अपहरण, बॉयफ्रेंड बोला- प्रेग्रेंट है प्रेमिका
ग्वालियर में पति ने किया पत्नी का अपहरण
MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक बड़ा ही अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. शहर के झांसी रोड़ थाना क्षेत्र में एक महिला का कथित रूप से अपहरण कर लिया गया. मामले में महिला का आरोप है कि उसके पति ने अपने पजिनों के साथ मिलकर बीच सड़क से उसका अपहरण कर लिया.
महिला अपने प्रेमी के साथ जा रही थी, उसी समय पति गाड़ी से आया और उसने उनके आगे गाड़ी अड़ाकर मारपीट शुरू कर दी. मारपीट के बाद वे महिला को जबरण उठा ले गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने पूरे शहर में नाकाबंदी करके आरोपी पति की तलाश शुरू कद दी है. बताया जा रहा है कि महिला 6 महीने की गर्भवती भी है.
महिला को पति ने किया अगवा
दरअसल, पूरी घटना चेतकपुरी चौहारे से नाका चंद्रवदनी चौहारे के बीच शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, भिंड जिले की निवासी महिला अपने प्रेमी रामेंद्र सिंह भदौरिया के साथ बाइक पर लौट रही थी. उसी समय रास्ते में उसके पति ने अपने पिता-भाई और बहन के साथ मिलकर प्रेमी ओर पत्नी को रोक लिया.
महिला का आरोप है कि इस दौरान पति और उसके परिजनों ने प्रेमी रामेंद्र के साथ मारपीट की और फिर महिला के बाल पकड़कर उसे जबरन अपनी गाड़ी में डालकर अगवा कर लिया. इस पूरी घटना की सूचना प्रेमी रामेंद्र ने पुलिस को दी.
प्रेमी ने बताई कैसे हुई प्रेम संबंध की शुरूआत
प्रेमी रामेंद्र ने बताया कि वह भिंड जिले के जैसेना का रहने वाला है. करीब एक साल पहले वह महिला के सुसराल कितपुरा में किराये से रहता था. इस दौरान दोनों की बातचीत होने लगी और धीरे-धीरे प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया. महिला के अपने पति से दो बच्चे भी है. लेकिन अब उसकी प्रमिका भी गर्भवती है.
महिला हाई कोर्ट में बयान देने पहुंची थी
जानकारी के अनुसार, महिला हाई कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराने आई थी, जहां उसने पति के साथ रहने से इनकार किया था. अदालत से लौटने के दौरान चेतकपुरी और नाका चंद्रवदनी के बीच उसे जबरन ले जाने की शिकायत पुलिस को मिली.
सीएसपी ने दी मामले की जानकारी
सीएसपी हिना खान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला और उसका पति दोनों भिंड जिले के निवासी हैं. महिला फिलहाल पति से अलग रह रही थी और एक मित्र के साथ जा रही थी. इसी दौरान उसे ले जाने की घटना हुई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपहरण का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
महिला की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में लगाई गई हैं. शहर से बाहर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है, वहीं आसपास के जिलों की पुलिस को भी सतर्क कर दिया गया है. अधिकारियों का कहना है कि महिला को जल्द से जल्द सुरक्षित ढूंढ लिया जाएगा.
पति ने हाई कोर्ट में दायर की है याचिका
सीएसपी हिना खान के मुताबिक जांच के दौरान यह तथ्य भी सामने आया है कि महिला का पति उसे अपने साथ ले गया है. पति द्वारा इस मामले में पहले हाई कोर्ट में याचिका भी दायर की गई थी. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और जैसे-जैसे नए तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढे़ं- MP News: बालिग युवती को प्रेमी संग रहने की आजादी, हाई कोर्ट ने कहा- लिव-इन को शादी नहीं माना जाएगा