Morena News: चलती बस में महिला ने बच्ची को दिया जन्म, कैलारस अस्पताल की टीम ने दिखाई तत्परता, दोनों स्‍वस्‍थ

Morena News: मुरैना की ओर जा रही यात्री बस में एक महिला को अचानक प्रसव पीड़ा हुई. प्रसव पीड़ा के दौरान उसने बस में ही एक बच्ची को जन्म दिया.
Both mother and child are healthy

मां और बच्चा दोनों स्‍वस्‍थ

रिपोर्ट- मनोज शर्मा

Morena News: मुरैना जिले के कैलारस से बहुत ही चौका देने वाली खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार सबलगढ़ से मुरैना की ओर जा रही यात्री बस में एक महिला को अचानक प्रसव पीड़ा हुई. प्रसव पीड़ा के दौरान उसने बस में ही एक बच्ची को जन्म दिया.

बच्ची के जन्म की सूचना मिलते ही कैलारस के बीएमओ डॉ. मनीष शर्मा ने तत्परता दिखाते हुए मैटरनिटी सिस्टर ज्योति श्रीवास्तव, अन्नू शाक्य, महिला डॉक्टर और 108 एम्बुलेंस के साथ कैलारस बस स्टैंड पहुंचकर महिला और नवजात बच्ची को एम्बुलेंस से कैलारस अस्पताल पहुंचाया.

स्‍टाफ ने पेश की मानवता की मिसाल

अस्पताल पहुंचने पर मैटरनिटी सिस्टर ज्योति श्रीवास्तव ने प्रसूता को मैटरनिटी वार्ड में शिफ्ट कराया तथा जच्चा के खाने-पीने की व्यवस्था भी की गई. मैटरनिटी टीम ने जच्चा और बच्चा का परीक्षण किया, जिसमें दोनों पूरी तरह स्वस्थ पाए गए.

उक्त महिला का नाम चांदनी है, जो ग्राम चमरगवां की रहने वाली बताई गई है. अस्पताल प्रबंधन द्वारा किए गए इस कार्य की सराहना शहरवासियों और अस्पताल में मौजूद लोगों द्वारा की जा रही है. अस्पताल स्टाफ ने मानवता की मिसाल पेश की है.

ये भी पढे़ं- भिंड में जिला अस्पताल में नहीं मिला स्ट्रेचर; चादर में लपेटकर महिला को दूसरे वार्ड में ले गए, फिर जमीन पर लिटा दिया

ज़रूर पढ़ें