‘मम्मी कहती थी मर जा, तो लो मैं मर गया…’, 20 साल बड़ी भाभी के प्‍यार में युवक ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- ‘आई लव यू’

Gwalior News: युवक ने जान देने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा जिसमें उसने खुद से 20 साल बड़ी भाभी से प्‍यार का जिक्र करते हुए जिम्मेदार ठहराया है.
Young man takes his own life due to unrequited love for sister-in-law.

भाभी से एकतरफा प्‍यार में युवक दी जान

Gwalior News: ग्वालियर से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 22 साल के फोटोग्राफर ने आत्महत्या कर ली. युवक ने जान देने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा जिसमें उसने खुद से 20 साल बड़ी भाभी से प्‍यार का जिक्र करते हुए जिम्मेदार ठहराया है. मृतक की पहचान फोटोग्राफर मोंटी मोरे के रूप में हुई है, जो शहर के सिकंदर कंपू के गढ्ढा वाला मोहल्‍ला में रहता था.

इस पूरी घटना का खुलासा तब हुआ, जब मोंटी की बहन पल्‍लवी कमरे में पहुंची और अपने भाई को फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा. वह ये सब देखकर चीख पड़ी, जिसके बाद शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. परिजनों ने इस पूरे घटनाक्रम की सूचना पुलिस को दी गई.

कमरे से मिला सुसाइड नोट

सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कमरे की तलाशी ली. कमरे से पुलिस को सुसाइड नोट मिला जिसमें मोंटी ने लिखा कि ‘तुम सबको मैं इतना बुरा लगता था, इसलिए जा रहा हूं. मम्मी, तुम कहती थीं न कि मर जा, तो लो मैं मर रहा हूं.’ शुरूआती जांच में सामने आया है कि 10वीं पास मोंटी, रिश्‍ते में ही लगने वाली 42 वर्षीय भाभी से एकतरफा प्‍यार करता था. इस सुसाइड नोट में उसने प्‍यार ना मिलने और भाभी को न पा सकने की बात का जिक्र किया है.

सुसाइड नोट बताया आत्महत्या का कारण

सुसाइड नोट के शुरूआत में मोंटी ने लिखा कि ‘सॉरी’ उसके बाद उसमे लिखा है – ‘मम्मी, दीदी मैं आप सबको छोड़कर जा रहा हूं. मुझे माफ कर देना. इसकी वजह सिर्फ शशि (जो की बदला हुआ नाम है) मैं उससे बहुत प्यार करता हूं और उसके बिना नहीं रह सकता. वह मुझे नहीं मिली, इसलिए मैं अपनी जिंदगी खत्म कर रहा हूं.

शशि को बता देना कि मैं उससे बहुत प्यार करता था और हमेशा करता रहूंगा. मैं उसी के प्यार में मर रहा हूं. उसे बता देना कि अब मैं इस दुनिया में नहीं हूं लेकिन मेरे कारण उसे कोई कुछ मत कहना. इसके साथ ही मोंटी ने भाभी का मोबाइल नंबर भी लिखा और ‘मेरी जान’ और ‘आई लव यू’ भी लिखा गया. इस सुसाइड नोट के आखिरी में लिखा गया है कि तुम सबको मैं इतना बुरा लगता था, इसलिए जा रहा हूं. मम्मी, तुम कहती थीं न कि मर जा, तो लो मैं मर रहा हूं.’

इसके बाद उसने लिखा- शशि, तुमने मुझे नहीं समझा. मेरी मौत की जिम्मेदार तुम हो। मरने के बाद मुझे इंसाफ चाहिए. बाकी सब लोग मुझे माफ कर देना.

महिला से पुलिस करेगी पूछताछ

पूरे मामले में पुलिस ने कहा है कि मोंटी 42 साल की भाभी से प्‍यार करता था और उसे इनकार करने के बाद वह मानसिक रूप से परेशान हो गया. मामले में पुलिस जांच कर रही है और भाभी से भी पुलिस पूछताछ करेगी.

ये भी पढे़ं- Jabalpur: महिला पुलिस कॉन्स्टेबल बनी लव जिहाद का शिकार! आरोपी ने धर्म परिवर्तन और गौमांस खाने का बनाया दबाव, मामला दर्ज