‘गरबे में 4.5 लाख लड़कियां विधर्मियों के साथ….’, BJP विधायक उषा ठाकुर का अजीबोगरीब बयान

Usha Thakur Garba Statement: बीजेपी विधायक उषा ठाकुर ने गरबा और लड़कियों को लेकर अजीबोगरीब बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हर गरबे के दौरान 4.5 लाख लड़कियां विधर्मियों के साथ भाग जातीं. ये व्यस्क बेटियां अगले साल एक बच्चे को जन्म देतीं.
bjp mla usha thakur

बीजेपी विधायक उषा ठाकुर

Usha Thakur Controversial Statement: पूर्व मंत्री और महू (डॉ. अम्बेडकर नगर) से बीजेपी विधायक उषा ठाकुर ने गरबा और लड़कियों को लेकर अजीबोगरीब बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हर गरबे के दौरान 4.5 लाख लड़कियां विधर्मियों के साथ भाग जातीं. ये व्यस्क बेटियां अगले साल एक बच्चे को जन्म देतीं.

उषा ठाकुर का पूरा बयान

बीजेपी नेता उषा ठाकुर ने कहा कि ये शाश्वत मुद्दा है. ये बहुत दुखदायी था और जनसांख्यिकी को प्रभावित करने वाला मुद्दा था. हर गरबे के दौरान 4.5 लाख लड़कियां विधर्मियों के साथ भाग जातीं. ये व्यस्क बेटियां अगले साल एक बच्चे को जन्म देतीं. 9 लाख प्रति वर्ष की दर से जनसांख्यिकी पर प्रभाव पड़ता.

उन्होंने आगे कहा कि हमारे संगठनों ने इस बारे में प्रण किया कि जो लोग मूर्ति पूजा नहीं करते हैं, उनका गरबा पंडाल में प्रवेश निषेध करेंगे. लोग कुत्सित षड्यंत्र के तहत कभी तिलक लगाकर तो कभी कलावा बांधकर हमारे गरबे में शामिल होते हैं. हमारी बेटियों को भ्रमित करते हैं. उनका जीवन नर्क बनाते हैं. आजीवन विधर्मी गरबा पंडालों में प्रवेश नहीं कर पाएंगे.

कांग्रेस ने साधा निशाना

कांग्रेस प्रवक्ता नीलाभ शुक्ला ने विधायक उषा ठाकुर के बयान पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक लाभ के लिए दिए गए. इस तरह के बयान हिंदू धर्म की कन्याओं और उनके अभिभावकों का अपमान करते हैं. नवरात्र जैसे पवित्र पर्व के दौरान कन्याओं के चरित्र को लेकर टिप्पणी करना आपत्तिजनक है. उनके मुताबिक, इस तरह की बयानबाजी से समाज में गलत संदेश जाता है और महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचती है.

ये भी पढ़ें: ‘चौड़ाई थोड़ी सी…’, वाले बयान पर कैलाश विजयवर्गीय की सफाई, बोले- कांग्रेस ने इसे गलत तरीके से उठाया

उन्होंने भाजपा से मांग की कि विधायक उषा ठाकुर के बयान का संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई की जाए. उन्होंने आगे कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले जनप्रतिनिधियों को महिलाओं और बेटियों के प्रति संवेदनशील भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए. उन्होंने उषा ठाकुर से अपने बयान को लेकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग भी की.

ज़रूर पढ़ें