Indore News: नाना पटवारी केस में बड़ा ट्विस्ट, पूछताछ से पहले ही थाने से निकल गए बिल्डर सुमित मंत्री, जांच में कई सवाल
बिल्डर सुमित मंत्री
Indore News: नाना पटवारी से जुड़े मामले में बिल्डर सुमित मंत्री की भूमिका को लेकर पुलिस जांच तेज हो गई है. पुलिस ने पूछताछ के लिए सुमित मंत्री को नोटिस देकर थाने बुलाया था, लेकिन पुलिस के मुताबिक वह थाने पहुंचने के बाद बिना पूछताछ पूरी कराए ही वहां से चले गए.
सुमित मंत्री को दस्तावेजों के साथ बुलाया गया
सुमित मंत्री को शुभम वैली कॉलोनी से जुड़े दस्तावेजों, प्लॉट धारकों की सूची, टीएंडसीपी और रेरा अनुमति सहित अन्य रिकॉर्ड के साथ बुलाया गया था. अब पुलिस इन दस्तावेजों की जांच कर रही है.
मेडिकल सर्टिफिकेट का सहारा लिया गया
मामले में मेडिकल सर्टिफिकेट को लेकर भी नया विवाद सामने आया है. पुलिस का दावा है कि पूछताछ से बचने के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट का सहारा लिया गया, जिसकी जांच के लिए संबंधित डॉक्टर से भी पूछताछ की गई.
ये भी पढ़ें-नाना पटवारी के 4 साथियों पर FIR दर्ज, आरोपियों ने क्रिकेट मैच में सट्टे पर कमीशन की बात कबूल की
सुमित मंत्री को फिर से बुलाया जा सकता है
वहीं, नाना पटवारी से जुड़े प्लॉट सौदे और ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क की जांच में भी पुलिस कई कड़ियां जोड़ने में जुटी है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जरूरत पड़ने पर सुमित मंत्री को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है.