इंदौर में DRI की बड़ी कार्रवाई, 1.19 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियन महिला गिरफ्तार, बस से पुणे जा रही थी
इंदौर: नाइजीरियन महिला के पास से बरामद ड्रग्स
Indore News: इंदौर में डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने बड़ी कार्रवाई की है. 1.19 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियन महिला को गिरफ्तार किया है. महिला बस से पुणे जा रही थी. इसी दौरान इंटेलिजेंस टीम ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया.
गुप्त सूचना के आधार पर जांच
गुप्त सूचना के आधार DRI अधिकारियों ने नाइजीरियन महिला के बैग की जांच की. तलाशी के दौरान पॉलीथिन के कई पैकेट मिले. इनमें क्रिस्टलीय पदार्थ और अलग-अलग रंगों की गोलियां थीं. जब अफसरों ने इसकी जांच की तो पता चला कि इसमें एम्फेटामाइन, MDMA और हाइड्रोपोनिक गांजे की पुष्टि हुई.
NDPS के तहत मामला दर्ज
ड्रग्स की तस्करी कर रही नाइजीरियन महिला को NDPS एक्ट 1985 के तहत गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में DRI आगे की जांच कर रही है. DRI देश के विभिन्न इलाकों में अवैध ड्रग सिंडिकेट्स को खत्म करने का काम कर रही है. भारत सरकार के नशा मुक्त भारत अभियान के लिए काम कर रही है, जिसके चलते कार्रवाई जारी है. इंदौर में लगातार ड्रग तस्करी की घटनाएं सामने आ रही हैं, इसके पूर्व भी इंदौर के देवी अहिल्या बाई होल्कर एयरपोर्ट पर इसी तरह के ड्रग तस्करी का मामला सामने आया था.
ये भी पढ़ें: ‘गरबे में 4.5 लाख लड़कियां विधर्मियों के साथ….’, BJP विधायक उषा ठाकुर का अजीबोगरीब बयान
29 लाख की कोकीन बरामद
इससे पहले भी इंदौर ड्रग्स के पकड़ने जाने के कई मामले सामने आ चुके हैं. पिछले महीने एक नाइजीरियन महिला को गिरफ्तार किया गया था. आरोपी महिला के पास से 29 लाख रुपये की कीमत की 58 ग्राम कोकीन बरामद की गई थी. इमेन्युल जॉय के रूप में पहचान हुई थी, जिसे चंदन नगर पुलिस ने पकड़ा था.