Jabalpur Cruise Incident: 20 साल से हो रहा क्रूज का संचालन, हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत, रेस्क्यू में जुटा NDRF

Jabalpur Bargi Dam Accident: जबलपुर के बरगी डैम में हुए हादसे में मरने वालों की संख्या 9 हो गई है. शुक्रवार को दो से ज्यादा शवों को बाहर निकाला गया. NDRF क्रूज को क्रेन की मदद से बाहर निकालने में जुटा हुआ है.

Jabalpur Bargi Dam Accident: मध्य प्रदेश के जबलपुर में गुरुवार (30 अप्रैल 2026) को दर्दनाक हादसा हो गया. बरगी डैम में क्रूज डूबने से अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है. शुक्रवार (1 मई 2026) को दो से ज्यादा शवों को पानी से बाहर निकाला गया. NDRF रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा हुआ है, 22 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. बताया जा रहा है कि क्रूज में 31 लोग सवार थे. शेष लोगों को खोजने कार्य तेजी से किया जा रहा है.

क्रूज को पानी से निकालने में जुटे

हादसे को 12 घंटे से भी ज्यादा का समय हो गया है. राहत और बचावकर्मी अभियान में जुटे हुए हैं. राष्ट्रीय आपदा राहत दल क्रूज को पानी से बाहर निकालने में जुटा हुआ. क्रेन की मदद से इसे निकालने की कोशिश की जा रही है. आशंका जताई जा रही है कि क्रूज के केबिन में लोग फंसे हो सकते हैं. इसे नर्मदा नदी से निकालने के बाद साफ हो पाएगा कि कितने लोग हताहत हुए और कितनी संख्या में लोगों को बचाया गया.

घटनास्थल पर रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चला. SDRF, NDRF और सेना के जवानों ने राहत एवं बचाव में कार्य में जुटे रहे. जिला प्रशासन के आला अधिकारी भी मौजूद रहे. इसके साथ ही जबलपुर पश्चिम से विधायक और लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे, पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी और बरगी विधायक नीरज सिंह लोधी भी मौजूद रहे.

जबलपुर क्रूज हादसे में अब तक 6 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं. जिनके नाम नीतू सोनी, सोभाग्यम अलागन, मधुर मैसी (दिल्ली) और काकुलाझी (खमरिया, जबलपुर) हैं. अन्य दो शव की पहचान नहीं हो पाई है.

2006 से संचालित हो रहा क्रूज

जबलपुर में नर्मदा नदी पर स्थित बरगी डैम पर पर्यटन और मनोरंजन गतिविधियां आयोजित की जाती हैं. इस डैम के बैकवाटर में साल 2006 से क्रूज का संचालन किया जा रहा है. इनमें दो क्रूज, एक हाउस बोट और एक मिनी क्रूज शामिल हैं. इसके साथ ही अन्य गतिविधियां भी संचालित की जाती है. वाटर स्पोर्ट्स भी कराए जाते हैं.

ये भी पढ़ें: Jabalpur Bargi Dam Incident: CM मोहन यादव ने हादसे पर गहरा दुख जताया, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक मदद का ऐलान

क्रूज की क्षमता 60 लोगों की

दरअसल, बरगी डैम में गुरुवार को नर्मदा क्वीन नाम क्रूज संचालित किया जा रहा था. इसमें 31 लोग सवार थे. अचानक मौसम में बदलाव हुआ और तेज हवा के साथ बारिश होने लगी. इस वजह से नर्मदा नदी में लहरें उठने लगीं. बताया जा रहा है इसी कारण से क्रूज का बैलेंस बिगड़ा और डूब गया. इसमें अधिकतम 60 लोग सवार हो सकते थे. जिसका किराया 200 और 220 रुपये है.

ज़रूर पढ़ें