जबलपुर जिला अस्पताल में बड़ा एक्शन! OPD से गायब मिले डॉक्टर्स, सात को थमाया कारण बताओ नोटिस
सांकेतिक तस्वीर
Seven Doctors Show Cause Notice: जबलपुर जिला अस्पताल से लगातार मरीजों की ओर से शिकायतें मिल रही थीं. इस पर हॉस्पिटल मैनेजमेंट ने सख्त रुख अपनाया है. ओपीडी से गायब सात डॉक्टर्स को कारण बताओ नोटिस थमाया गया है. इसे लापरवाही मानते हुए जवाब देने के लिए कहा है. संतोषजनक उत्तर ना मिलने पर कार्रवाई की जाएगी.
डॉक्टर्स पर कार्रवाई क्यों की गई?
दरअसल, जबलपुर जिला चिकित्सालय से पिछसे कुछ दिनों से शिकायत मिल रही थी. मरीजों का सही से इलाज ना पाने के कारण परिजन भटक रहे थे. इस मामले का संज्ञान लेते हुए सिविल सर्जन डॉ. नवीन कोठारी ने हॉस्पिटल का निरीक्षण किया. इस दौरान सात डॉक्टर नदारद मिले. इस पर सिविल सर्जन ने नाराजगी जताई. उन्होंने सभी गायब डॉक्टर्स को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया.
जिन डॉक्टरों पर कार्रवाई उनके नाम
जिन डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. उनके नाम डॉ. संदीप भगत (मेडिसिन विशेषज्ञ) OPD नंबर- 13, डॉ. रश्मि दुबे झा (कैंसर रोग विशेषज्ञ) ओपीडी नंबर-9, डॉ. आशुतोष अग्निहोत्री (CMO) OPD नंबर- 9, डॉ. नंदन शर्मा (शिशुरोग विशेषज्ञ) ओपीडी नंबर- 40, डॉक्टर पुष्पेंद्र पटेल (शिशुरोग विशेषज्ञ) ओपीडी नंबर- 40, डॉक्टर रश्मि प्रजापति (शिशुरोग विशेषज्ञ) ओपीडी नंबर- 40 और डॉक्टर मोनिका मिश्रा OPD नंबर – 9 हैं.
ये भी पढ़ें: पूर्व IAS अधिकारी रमेश थेटे नागपुर से गिरफ्तार, किस मामले में कोर्ट ने जारी किया था वारंट?
नोटिस में क्या कहा गया?
कारण बताओ नोटिस में कहा गया कि निर्धारित समय में ओपीडी से डॉक्टर का अनुपस्थित होना, सही नहीं है. ये डॉक्टर्स से अपेक्षित था. इससे मरीजों को असुविधा का सामना करना पड़ा. डॉक्टरों के मौजूद ना होने के कारण चिकित्सा व्यवस्था भी प्रभावित हुई. सिविल सर्जन ने माना कि ये लापरवाही है और कर्त्तव्य के प्रति उदासीनता को दिखाता है.