Jabalpur: धनतेरस की रात भीषण अग्निकांड में 50 से ज्यादा झुग्गियां खाक, अनाज से लेकर गृहस्थी सब राख
जबलपुर: 50 से ज्यादा झुग्गियां जलकर खाक
Jabalpur Fire: मध्य प्रदेश के जबलपुर में धनतेरस (6 नवंबर) की रात भीषण अग्निकांड में 50 से ज्यादा झुग्गियां जलकर खाक हो गईं. 12 से ज्यादा दमकम की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया. अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. बताया जा रहा है कि यहां दो बार पहले भी आग लग चुकी है.
अनाज से लेकर गृहस्थी का सामान खाक
दिवाली के दो दिन पहले जश्न में डूबा शहर जहां खरीदारी करने और खुशियां बांटने में व्यस्त था. वहीं, दूसरी ओर गोहलपुर पुलिस थाना क्षेत्र के लेमा गार्डन के पास गाजी नगर मैदान में धनतेरस की रात झग्गियों में भीषण आग लग गई. इस हादसे में 50 से ज्यादा परिवारों के आशियाने जलकर खाक हो गए. इसे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
इस हादसे की सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस प्रशासन को दी गई. 12 से ज्यादा दमकल की गाड़ियों पर काबू पाया. इस हादसे में गरीब परिवार का अनाज, घर-गृहस्थी का सामान सब जलकर खाक हो गया. यहां तक लोगों के पास सोने के लिए बिस्तर और खाने के लिए खाना भी नहीं बचा.
अपडेट जारी है…



